Pushpa 2 Trailer Launch in Patna: अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2021 में रिलीज हुई थी और लॉकडाउन के बाद रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. अब पांच दिसंबर को पुष्पा 2 रिलीज हो रही है. फिल्म की एक झलक दिखा दी गई है, लेकिन पूरी झलक यानी ट्रेलर 17 नवंबर को बिहार के शहर पटना में रिलीज होगा. इसके लिए बड़ी तैयारियां कर ली गई हैं. अब सवाल यह उठ रहा है कि साउथ के इस सुपरस्टार की फिल्म का ट्रेलर पटना में ही क्यों रिलीज हो रहा है.

इसकी पहली वजह पुष्पा को बिहार-झारखंड से मिला तोहफा है. जब पुष्पा पार्ट वन रिलीज हुई तो फिल्म के हिंदी वर्जन ने 108 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसमें से बिहार-झारखंड से ही लगभग पांच करोड़ की कमाई हुई थी. मेकर्स को उसी समय ही इन दो राज्यों में संभावना दिखने लगी थी. ऐसे में बिहार टेरटरी को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता था.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी

दूसरी वजह, पुष्पा पार्ट वन का श्रीवल्ली गाना है जो खूब पॉपुलर हुआ था. जब गाना पॉपुलर हुआ तो उसके कई अलग-अलग वर्जन भी बने. लेकिन भोजपुरी में इसके सबसे ज्यादा वर्जन तैयार हुए. श्रीवल्ली के भोजपुरी में कई तरह के वर्जन देखने को मिले. जिसमें होली में आया श्रीवल्ली गाना भी शामिल था. इस तरह अल्लू अर्जुन की फिल्म का भोजपुरी भाषियों में खूब डंका बजा.

इसकी तीसरी वजह है अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठपुरमुलू. पुष्पा के 2021 में आने से पहले ही अल्लू अर्जुन इस फिल्म के जरिये पूरे देश के साथ ही बिहार में अपनी छाप छोड़ चुके थे. फिर टीवी और यूट्यूब पर उनकी डब फिल्मों को भी मिलियंस में व्यूज मिलते हैं. इसमें बिहार का भी ब़ड़ा योगदान रहता है. अल्लू अर्जुन के फैन क्लब भी लंबे समय से उनके बिहार आगमन की डिमांड कर रहे थे. ऐसे में बढ़ते बाजार और फैन्स की डिमांड से कैसे मुंह मोड़ा जा सकता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं