विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2023

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी के साथ शेयर की नई तस्वीरें, वेकेशन पर बर्फ में मस्ती करती दिखीं 'देसी गर्ल'

Priyanka Chopra Colorado Vacation with Malti Mary: प्रियंका चोपड़ा ने एक कार्यक्रम में बेटी मालती मैरी का चेहरा फैंस और मीडिया को दिखाया था. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी के साथ शेयर की नई तस्वीरें, वेकेशन पर बर्फ में मस्ती करती दिखीं 'देसी गर्ल'
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की नई तस्वीरें
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बेटी मालती मैरी जोनस का चेहरा फैंस को दिखाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थी. इतना ही नहीं फैंस ये तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया था कि उनकी बेटी किस पर गई हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह बर्फ में अपनी बेटी संग वेकेशन का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं. प्रियंका चोपड़ा की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं. 

कुछ देर पहले प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी संग एस्पेन, कोलोराडो की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह एक्ट्रेस को बेटी मालती मैरी के साथ ऐस्पन की सड़कों पर टहलते हुए देखा जा सकता है. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के साथ उनके साथ कुछ दोस्त भी मौजूद हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा, "हर रोज कुछ नए और परफेक्ट पल बना रही हूं." इस कैप्शन के साथ एक्ट्रेस ने बुरी नजर वाला, हार्ट और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है. प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों पर फैंस भी हार्ट इमोजी कमेंट में लिखते नजर आ रहे हैं. 

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने एक कार्यक्रम में बेटी मालती मैरी का चेहरा फैंस और मीडिया को दिखाया था, जिसमें वह पति निक जोनस और उनके बहनोई केविन और जो के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम इवेंट में साथ नजर आ रही थीं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने पति द्वारा फंक्शन में दी गई स्पीच का एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें निक जोनस एक्ट्रेस और बेटी के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे थे. 

बता दें, हाल ही में एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने प्रैग्नेंसी के लिए सरोगेसी का रास्ता चुनने की वजह बताई थी. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को भी जवाब दिया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Daughter, Priyanka Chopra Vacation, Priyanka Chopra Colorado Vacation, Priyanka Chopra Vacation With Malti Mary, Malti Mary Jonas, Nick Jonas, Bollywood News In Hindi, Ndtv Hindi, Ndtv India, Ndtv News, Ndtv Khabar, Ndtv Bollywood, Ndtv News In Hindi, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com