विज्ञापन

नौ साल पुरानी फिल्म ने कमाए थे 1800 करोड़, फिल्म की खातिर हीरो ने ठुकराए शादी के 500 प्रपोजल, एक आंख से देख नहीं सकता था विलेन

एक ऐसी फिल्म जिसके लिए हीरो ने अपने पांच साल दिए और इस बीच शादी के 500 प्रपोजल ठुकरा दिए. यही नहीं, विलेन को एक आंख से नजर नहीं आता था. जानते हैं इसका नाम.

नौ साल पुरानी फिल्म ने कमाए थे 1800 करोड़, फिल्म की खातिर हीरो ने ठुकराए शादी के 500 प्रपोजल, एक आंख से देख नहीं सकता था विलेन
22 April: आज ही के दिन 9 साल पहले रिलीज हुई थी 1800 करोड़ कमाने वाली फिल्म

Story Behind Baahubali 2 Success: आज यानी 28 अप्रैल, 2026 से ठीक 9 साल पहले यानी 28 अप्रैल 2017 को थिएटरों में एसएस राजामौली की बाहुबली 2: द कन्क्लूजन ने धमाल मचा दिया था. धमाल होना पहले से ही तय था. वजह था सबसे बड़ा सवाल: कटप्पा को किसने मारा? कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? सवाल का जवाब देश के हर कोने में गूंज रहा था. लेकिन बाहुबली 2 सिर्फ कहानी नहीं थी, ये जुनून, मेहनत और पांच साल तक चलने वाला संघर्ष था जिसके एक्टर-डायरेक्टर दोनों ने झेला था. आइए जानते हैं इश फिल्म से जुड़ी कुछ खास कहानियां...

बॉक्स ऑफिस पर तूफान

बाहबुली 2 ने भारत में 1,430 करोड़ और विदेश में 380 करोड़ कमाए, इसने वर्ल्डवाइड 1,810 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. ये पहली भारतीय फिल्म बनी जो 1000 करोड़ पार करने में कामयाब हुई. 10 करोड़ टिकट बिके, 9000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज और 250 करोड़ का बजट (उस समय का सबसे महंगा प्रोजेक्ट). 

Baahubali 2

हीरो ने शादी से किया इनकार

प्रभास (बाहुबली) ने फिल्म के लिए अपनी पर्सनल लाइफ कुर्बान कर दी, पांच साल तक कोई डेटिंग, कोई शादी नहीं. 500 से ज्यादा मैरिज प्रपोजल ठुकरा दिए. बॉडी बनाने से लेकर तीन साल सिर्फ इस फिल्म पर लगाए. आज भी प्रभास सिंगल हैं, सिर्फ और सिर्फ बाहुबली के जुनून के कारण.

दाईं आंख से विलेन को नहीं आता था नजर

राणा दग्गुबाती (भल्लालदेव) स्क्रीन पर सबसे खूंखार विलेन बने, लेकिन असल जिंदगी में उनका स्ट्रगल और भी बड़ा था. जन्म से ही दाईं आंख पे बिल्कुल भी नजर नहीं आता था. बचपन में डोनर आई लगवाई, लेकिन आज भी दाईं आंख से कुछ नहीं दिखता. लेफ्ट आंख से ही सब देखते हैं. एक्शन सीक्वेंस में लेंस लगाकर फाइट की. फिर भी भल्लालदेव का वो क्रूर लुक राणा ने बिना एक शिकायत के दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

3 साल की रात-दिन की मेहनत, रिहर्सल और वो अंतिम ट्विस्ट…बाहुबली 2 सिर्फ फिल्म नहीं, भारतीय सिनेमा का जुनून था. आज भी जब 'जय महिष्मती' सुनाई देता है तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं. अगर आपने अब तक नहीं देखी तो अभी जाकर देख लो. बाहुबली वो फिल्म है जो कभी पुरानी नहीं होती.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com