विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2020

सलमान खान के साथ 'कभी ईद कभी दिवाली' में काम करने पर पूजा हेगड़े का आया रिएक्शन, बोलीं- अब इंतजार नहीं होता...

पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ नजर आएंगी. इस पर अभिनेत्री का कहना है कि वह सुपरस्टारों में से एक सलमान के साथ काम करने की शुरुआत करने का इंतजार नहीं कर पा रही हैं.

सलमान खान के साथ 'कभी ईद कभी दिवाली' में काम करने पर पूजा हेगड़े का आया रिएक्शन, बोलीं- अब इंतजार नहीं होता...
पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने सलमान खान के साथ काम करने को लेकर यूं किया रिएक्ट
  • सलमान खान के साथ नजर आएंगी पूजा हेगड़े
  • 'कभी ईद कभी दिवाली' है फिल्म
  • पहली बार दोनों एक साथ दिखेंगे स्क्रीन पर
नई दिल्ली:

अभिनेत्री पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आएंगी. इस पर अभिनेत्री का कहना है कि वह सुपरस्टारों में से एक सलमान के साथ काम करने की शुरुआत करने का इंतजार नहीं कर पा रही हैं. अपने उत्साह का इजहार पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने ट्वीट के माध्यम से किया. अभिनेत्री ने लिखा, 'साल 2020 की शुरुआत बहुत बड़ी है. आप सबके साथ यह खबर साझा करने के लिए मरे जा रही हूं, सलमान खान...आपके साथ इस पर काम करने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं.' फिल्म में पूजा सलमान खान की प्रेमिका के तौर पर नजर आएंगी.

फिल्म के प्रोड्यूसर और पटकथा लेखक साजिद नाडियाडवाला ने कहा, "पूजा हेगड़े के साथ फिल्म 'हाउसफुल 4' में काम करने के बाद हमें महसूस हुआ कि वह इस फिल्म के लिए एकदम उपयुक्त हैं. पर्दे पर उनकी उपस्थिति बहुत अच्छी है और सलमान खान (Salman Khan) के साथ उनकी जोड़ी काफी अच्छी रहेगी. वे दोनों कहानी में ताजगी ले आएंगे.'

इस फिल्म में सलमान एक नए अवतार में नजर आएंगे. उनके लुक पर अभी फैसला लिया जाना बाकी है. फिल्म में पूजा एक छोटे शहर की लड़की की भूमिका निभाएंगी.  'कभी ईद कभी दिवाली (Kabhi Eid Kabhi Diwali)' साल 2021 में ईद पर रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन फरहाद समजी करेंगे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pooja Hegde, Salman Khan, Kabhi Eid Kabhi Diwali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com