विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2022

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट का ट्वीट, बोलीं- दर्द दर्द है और नुकसान नुकसान

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर ट्वीट किया है. राहुल गांधी आज से अपनी यह यात्रा शुरू कर रहे हैं.

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट का ट्वीट, बोलीं- दर्द दर्द है और नुकसान नुकसान
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर पूजा भट्ट का ट्वीट
  • पूजा भट्ट ने किया ट्वीट
  • राहुल गांधी कर रहे हैं भारत जोड़ो यात्रा
  • आज से शुरू हो रही है यह यात्रा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर ट्वीट किया है. राहुल गांधी आज से कन्याकुमारी से पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज करने जा रहे हैं. यात्रा को शुरू करने से पहले वे तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर गए. बता दें कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा' 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी. करीब 150 दिनों की इस पदयात्रा में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में खत्म होगी. पूजा भट्ट के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है.

पूजा भट्ट ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'श्रीपेरुम्बदूर में श्री राजीव गांधी की स्मृति में प्रार्थना सभा के माध्यम से #BharatJodoYatra की गरिमामय शुरुआत. दर्द दर्द है और नुकसान नुकसान है, बात यह है कि कोई इसे कैसे समझता है. दर्द को फिर से महसूस करना और उसे आत्मसात करना दुर्लभ विशेषता है. राहुल गांधी को ऐसा करते हुए देखा.'

बता दें कि पूजा भट्ट जल्द ही 'चुप' फिल्म में नजर आएंगी. फिल्म को आर बाल्की ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सनी देओल और दुलकर सलमान भी हैं. यही नहीं, फिल्म की कहानी सस्पेंस थ्रिलर है. फिल्म कहानी ऐसे सीरियल किलर की है जो फिल्म क्रिटिक्स का कत्ल करता है. 

VIDEO: मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह- सुबह दिखीं एक्ट्रेस काजोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pooja Bhatt, Rahul Gandhi, Pooja Bhatt Tweet, Pooja Bhatt On Bharat Jodo Yatra, Congress Bharat Jodo Yatra Live
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com