- वीरु देवगन के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
- वीना देवगन के नाम खत लिखकर जताई सहानुभूति
- अजय देवगन ने ट्वीट कर किया शुक्रिया
अजय देवगन (Ajay Devgn) के पिता और फेमस एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन (Veeru Devgan) की अचानक निधन के बाद देवगन परिवार गम से सराबोर है. ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वीरु देवगन की पत्नी वीना देवगन (Veena Devgan) के नाम एक संवेदनात्मक पत्र लिखकर शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा लिखे इस पत्र को बॉलीवुड स्टार और वीरु देवगन (Veeru Devgan) के बेटे अजय देवगन (Ajay Devgn) ने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए अपनी मां और पूरे देवगन परिवार की ओर से पीएम मोदी का शुक्रिया किया है. अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी मां और पूरे देवगन परिवार को प्रधानमंत्री जी का इस जेस्चर दिल को छू गया है, शुक्रिया सर.'
सपना चौधरी ने स्टेज पर डांस से मचाई धूम, बार-बार देखा जा रहा Video
My Mother & entire Devgan family are deeply touched & humbled in silence by this thoughtful gesture from our Honourable Prime Minister @narendramodi.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) June 2, 2019
Thank you Sir. pic.twitter.com/sJzFRzvMZb
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) द्वारा लिखे इस पत्र में कहा गया है, 'फिल्म इंडस्ट्री में अपने बहेतरीन काम के लिए पहचाने जाने वाले वीरु देवगन (Veeru Devgan) की मृत्यु का मुझे बहुत दुख है. वीरु देवगन का जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है.'
सोनम कपूर ने जाह्नवी और कैटरीना के विवाद पर पेश की सफाई, लिखा- ड्रामा...
बता दें कि 85 साल के वीरु देवगन का 27 मई को बीमारी के चलते निधन हो गया था. जिससे अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) को गहरा झटका लगा था. जिसके बाद बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां वीरु देवगन (Veeru Devgan) को श्रद्धांजलि देने उनके घर पर पहुंची थी. अगर वीरु देवगन के फिल्मी करियर की बात करें तो एक्शन डायरेक्टर वीरु देवगन ने 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. जिनमें 'लाल बादशाह' (Lal Badshah), फूल और कांटे (Phool Aur Kaante) जैसी सुपरहीट फिल्में शामिल हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं