विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2019

पीएम नरेंद्र मोदी ने फिटनेस को लेकर अक्षय कुमार और बाबा रामदेव को भी पछाड़ा, इस लिस्ट में रहे टॉप पर

फिटनेस के लिए लोगों को प्रेरित करने के मामले में पीएम नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और योग गुरु रामदेव को पछाड़ दिया है. प्रधानमंत्री मोदी बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों को प्रेरित करने के मामले में देशभर में लगातार दूसरी बार अग्रणी रहे हैं

पीएम नरेंद्र मोदी ने फिटनेस को लेकर अक्षय कुमार और बाबा रामदेव को भी पछाड़ा, इस लिस्ट में रहे टॉप पर
पीएम नरेंद्र मोदी जनता को हेल्थ के लिए करते हैं सबसे ज्यादा प्रेरित
  • पीएम मोदी जनता को हेल्थ के लिए करते हैं सबसे ज्यादा प्रेरित
  • इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा
  • अक्षय कुमार और बाबा रामदेव दूसरे स्थान पर
नई दिल्ली:

फिटनेस के लिए लोगों को प्रेरित करने के मामले में पीएम नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और योग गुरु रामदेव को पछाड़ दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों को प्रेरित करने के मामले में देशभर में लगातार दूसरी बार अग्रणी रहे हैं. इसके बाद इस श्रेणी में दूसरे स्थान पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और योग गुरु बाबा रामदेव का नाम आता है. भारत की प्रमुख प्रिवेंटिव हेल्थकेयर इकोसिस्टम 'जीओक्यूआईआई' ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की. बता दें लोगों के स्वस्थ्य के लिए प्रेरित करने वाले अन्य लोगों की लिस्ट में एमएस धोनी, रणवीर सिंह, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, प्रियंका चोपड़ा, विराट कोहली और दीपिका पादुकोण शामिल हैं, जिन्होंने टॉप 10 में जगह बनाई है. 

सलमान खान ने 'उर्वशी' सॉन्ग पर किया ऐसा डांस, प्रभु देवा भी रह गए हैरान- देखें वीडियो

'जीओक्यूआईआई' के संस्थापक एवं सीईओ विशाल गोंडल ने बताया, 'यह रिपोर्ट हमारे देश की सबसे प्रभावशाली हेल्थकेयर हस्तियों की पहचान करने का एक प्रयास है, जो भारत को स्वस्थ बनाने की ताकत रखते हैं, भारत सरकार के साथ ही हमारा भी यह लक्ष्य है'

सपना चौधरी के गाने 'रंग ब्राउन नी' ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

'जीओक्यूआईआई' की रिपोर्ट में कहा गया है, 'मोदी ने 2015 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जो अब विश्व स्तर पर मनाया जाता है. वह न केवल भारत को बेहतर बनाने के लिए उत्सुक हैं, बल्कि भारतीयों के स्वास्थ्य और फिटनेस में सुधार के लिए भी उत्सुक हैं. मोदी 68 वर्ष की उम्र में भी फिट रहने के लिए उपाय करते हैं.' इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भारत के सबसे फिट सेलिब्रिटीज में शुमार है. अक्षय मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित हैं और ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट भी हासिल कर चुके हैं.

(इनपुटः IANS)

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Akshay Kumar, Baba Ramdev
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com