विज्ञापन
This Article is From May 13, 2019

पीएम नरेंद्र मोदी पर अनुराग कश्यप ने किया ट्वीट तो 'अलीगढ़' के डायरेक्टर बोले- वो टाइम ट्रैवलर हैं, तुम नहीं समझोगे...

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के इंटरव्यू ने तो हंगामा ही बरपाकर रख दिया है. पीएम मोदी अब डिजिटल कैमरे और ईमेल पर बोले हैं, और इस पर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और हंसल मेहता (Hansal Mehta) का रिएक्शन आ गया है.

पीएम नरेंद्र मोदी पर अनुराग कश्यप ने किया ट्वीट तो 'अलीगढ़' के डायरेक्टर बोले- वो टाइम ट्रैवलर हैं, तुम नहीं समझोगे...
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) के बयान पर अनुराग कश्यप और हंसल मेहता के यूं आए कमेंट
  • पीएम मोदी का इंटरव्यू हुआ वायरल
  • सोशल मीडिया पर आ रहे हैं रिएक्शन
  • बॉलीवुड डायरेक्टर ने यूं कसा तंज
नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के न्यूज चैनल 'न्यूज नेशन' के इंटरव्यू ने तो सोशल मीडिया पर हंगामा ही बरपाकर रख दिया है. पीएम मोदी (PM Narendra Modi) का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और बॉलीवुड से इसे लेकर जोरदार रिएक्शन भी आ रहे हैं. अब पीएम मोदी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे बता रहे हैं कि 1987-88 में उन्होंने डिजिटल कैमरे का इस्तेमाल किया था और ईमेल के जरिये उसकी फोटो को भी भेजा था. इस  'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने कमेंट किया तो उन्हें 'अलीगढ़' फिल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता (Hansal Mehta) से बहुत ही दिलचस्प जवाब भी मिला. अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और हंसल मेहता (Hansal Mehta) के ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पढ़े जा रहे हैं. 

पीएम मोदी ने बताया 1987-88 में किया था उन्होंने पहला ईमेल तो बॉलीवुड एक्टर बोले- हद होती है भाई...

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी बता रहे हैं कि किस तरह वे 1987-88 में डिजिटल कैमरे और ईमेल का इस्तेमाल किया करते थे. इस पर अनुराग कश्यप ने ट्वीट कियाः '1987 में उनके पास डिजिटल कैमरा था और वे 1987-88 में लोगों को ई-मेल कर रहे थे... क्या वे झूठ बोल रहे हैं? या सिर्फ भ्रम है.'

दिशा पटानी ने किया कुछ ऐसा, तो लोग बोले- टाइगर का असर है...देखें Video

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के इस ट्वीट का हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने ट्विटर पर ही जवाब दिया. हंसल मेहता ने पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में लिखाः 'विजनरी...और टाइम ट्रैवलर भी...तुम नहीं समझोगे.' इस तरह पीएम नरेंद्र मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है, और इस पर बहुत ही दिलचस्प कमेंट भी आ रहे हैं. इसी इंटरव्यू में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान बादलों वाली बात कही थी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi Email And Digital Camera Commen, Anurag Kashyap, Hansal Mehta, Pm Narendra Modi Interview, Bollywood Twitter Reaction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com