विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2019

पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक की आलोचना के बाद बोले फिल्म निर्माता, 'यह एक ईमानदार फिल्म है'

बॉलीवुड एक्टर विवेक ऑबेराय (Vivek Oberoi) की फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' (PM Narendra Modi) लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Chunav 2019) के पहले 5 अप्रैल को रिलीज हो रही है.

पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक की आलोचना के बाद बोले फिल्म निर्माता, 'यह एक ईमानदार फिल्म है'
'पीएम नरेंद्र मोदी' (PM Narendra Modi) की बायोपिक
  • 'पीएम नरेंद्र मोदी' ईमानदार फिल्म : फिल्म निर्माता
  • 'हम फिल्म निर्माता हैं और हम फिल्म बनाकर अपना काम कर चुके हैं'
  • 'पीएम नरेंद्र मोदी' का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर विवेक ऑबेराय (Vivek Oberoi) की फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' (PM Narendra Modi) लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Chunav 2019) के पहले 5 अप्रैल को रिलीज हो रही है, जिसे कई लोग चुनाव के दौर में एक प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं. फिल्म के एक निर्माता संदीप सिंह से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे इनकार करते हुए कहा कि फिल्म की टीम अपने दर्शकों को ईमानदारी पूर्वक एक सच्ची कहानी को दिखाने का प्रयास कर रही है.

PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक का पोस्टर देख हैरान हुए जावेद अख्तर, कह दी यह बड़ी बात...

संदीप सिंह ने कहा, "हम फिल्म निर्माता हैं और हम फिल्म बनाकर अपना काम कर चुके हैं. राजनेता किस तरह इसपर प्रतिक्रिया देते हैं, वह उनपर निर्भर करता है. अब ट्रेलर जारी हो चुका है. मैं जानता हूं कि लोग लगातार इस पर उंगली उठा रहे हैं कि यह प्रोपेगेंडा के तहत बनाई गई फिल्म है, लेकिन दर्शकों को इस बारे में फैसला लेने दीजिए. निर्माता के नाते, हम इस पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं कि हम फिल्म कैसे रिलीज कर रहे हैं. हमने ईमानदारी के साथ फिल्म बनाई है."

Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव के भोजपुरी सॉन्ग ने फिर किया धमाका, Video ने उड़ाया गरदा

 

 

फिल्म में विवेक ऑबेराय (Vivek Oberoi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की भूमिका निभाई है.

 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Pm Narendra Modi Biopic, Vivek Oberoi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com