'आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट' के ताजातरीन अंक में कंगना रनौत के घर के भीतर की तस्वीरें प्रकाशित की गई हैं...
नई दिल्ली:
आमतौर पर सभी के दिलों में यह सवाल कभी न कभी ज़रूर आता है कि फिल्मी सितारे अपने घरों में किन-किन सुविधाओं का इस्तोमाल करते होंगे, और उन्होंने अपने घर को किस तरह सजाया होगा... तो आइए, आज हमें मौका मिला है बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई स्थित घर के भीतर झांकने का, जिनके घर के अंदरूनी हिस्सों की तस्वीरें पत्रिका 'आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट' की बदौलत जारी हुईं, और उन्हें कंगना के एक फैन क्लब ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर पोस्ट कर दिया...
'आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट' के ताजातरीन अंक में प्रकाशित की गईं तस्वीरों में साफ दिखाई देता है कि कंगना के घर की सजावट उतनी ही रंगभरी और चटकीली है, जितना कंगना का खुद का व्यक्तित्व... हाल ही में रिलीज़ हुई 'रंगून' में दिखीं कंगना रनौत आजकल 'मणिकर्णिका' की तैयारी कर रही हैं, जिसमें वह झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाने जा रही हैं...
तो आइए देखते हैं, कंगना रनौत के मुंबई स्थित घर के भीतर की तस्वीरें...
'आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट' से बातचीत में कंगना ने कहा, "आप जानते हैं, लोग नीले, हरे और नारंगी रंग से रंगे अपने घरों पर लाल दरवाज़े लगाया करते हैं, और देखने में वे बेहद खूबसूरत लगते हैं... जैसे, मेरे पुश्तैनी मकान में एक हिस्सा पूरी तरह मैरून रंगा है - बाहर की ओर मैरून दीवारें, मैरून टाइलें, और भीतर से सब सफेद... मैं पहाड़ों की रहने वाली लड़की हूं, सो, पहाड़ों का पुट चाहती थी, जिसमें ढेर हरियाली और ढेरों रंग हों..."
अपने घर के ड्रॉइंग रूप में कंगना रनौत ने खुद ही एक छोटा-सा मंदिर भी डिज़ाइन किया है... कंगना ने 'आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट' से कहा, "मेरे लिए परफेक्ट घर वह है, जो मुझे भविष्य की ओर निहारने पर भी मेरी जड़ों के ज़्यादा नज़दीक ले जाए..."
हिन्दी फिल्मों के दर्शकों ने कंगना रनौत को 'क्वीन', 'तनु वेड्स मनु' व उसके सीक्वेल तथा 'गैंगस्टर' जैसी फिल्मों में देखा और सराहा है... हाल ही में कंगना ने हंसल मेहता की फिल्म 'सिमरन' की शूटिंग पूरी की है, और पिछले ही हफ्ते उन्होंने वाराणसी में 'मणिकर्णिका' का पोस्टर भी जारी किया, और उन्हें गंगा नदी में डुबकी लगाते हुए भी देखा गया था...

HQ | Inside scans of Kangana's spunky apartment, featured exclusively in the May/June 2017 issue of Architectural Digest India pic.twitter.com/LjvtHBdWbV
— Kangana Ranaut Daily (@KanganaDaily) May 6, 2017
'आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट' से बातचीत में कंगना ने कहा, "आप जानते हैं, लोग नीले, हरे और नारंगी रंग से रंगे अपने घरों पर लाल दरवाज़े लगाया करते हैं, और देखने में वे बेहद खूबसूरत लगते हैं... जैसे, मेरे पुश्तैनी मकान में एक हिस्सा पूरी तरह मैरून रंगा है - बाहर की ओर मैरून दीवारें, मैरून टाइलें, और भीतर से सब सफेद... मैं पहाड़ों की रहने वाली लड़की हूं, सो, पहाड़ों का पुट चाहती थी, जिसमें ढेर हरियाली और ढेरों रंग हों..."
अपने घर के ड्रॉइंग रूप में कंगना रनौत ने खुद ही एक छोटा-सा मंदिर भी डिज़ाइन किया है... कंगना ने 'आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट' से कहा, "मेरे लिए परफेक्ट घर वह है, जो मुझे भविष्य की ओर निहारने पर भी मेरी जड़ों के ज़्यादा नज़दीक ले जाए..."
हिन्दी फिल्मों के दर्शकों ने कंगना रनौत को 'क्वीन', 'तनु वेड्स मनु' व उसके सीक्वेल तथा 'गैंगस्टर' जैसी फिल्मों में देखा और सराहा है... हाल ही में कंगना ने हंसल मेहता की फिल्म 'सिमरन' की शूटिंग पूरी की है, और पिछले ही हफ्ते उन्होंने वाराणसी में 'मणिकर्णिका' का पोस्टर भी जारी किया, और उन्हें गंगा नदी में डुबकी लगाते हुए भी देखा गया था...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kangana Ranaut, Kangana Ranaut Home, Kangana Ranaut Fashion, Kangana Ranaut Films