विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2023

Pathaan Box Office Collection Day 6: शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म छठे दिन कर सकती है 300 करोड़ पार, जानें शुरुआती अनुमान

Pathaan Box Office Collection Day 6: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और फिल्म पहले छह दिन में भारत में 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है.

Pathaan Box Office Collection Day 6: शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म छठे दिन कर सकती है 300 करोड़ पार, जानें शुरुआती अनुमान
Pathaan Box Office Collection Day 6: छठे दिन इतने करोड़ कमा सकती है पठान
नई दिल्ली:

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म ने पांच दिन के अंदर सिर्फ भारत में 271 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. अब छठे दिन के शुरुआती अनुमान भी आने शुरू हो गए हैं. माना जा रहा है कि फिल्म छठे दिन 300 करोड़ रुपये आंकड़े को पार कर सकती है. इस तरह शाहरुख खान की फिल्म हर दिन के साथ बॉक्स ऑफिस नए-नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही हैं. फिल्म के सोमवार को लगभग 30 करोड़ रुपये की कमाई के शुरुआती अनुमान हैं.

शाहरुख खान की पठान ने बुधवार को 55 करोड़ रुपये, मंगलवार को 68 करोड़ रुपये, बुधवार को 38 करोड़ रुपये, शनिवार को 51.50 करोड़ रुपये, रविवार को 58.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह सोमवार को लगभग 30 करोड़ रुपये के कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है. इस तरह फिल्म छठे दिन ही 301 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है. यह कमाई सिर्फ भारत की है.

'पठान' को हिंदी, तेलुगू और तमिल में रिलीज किया गया है.शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. पठान के साथ शाहरुख ने चार साल बाद सिनेमा के परदे पर वापसी की है. मीडिया रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि पठान ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pathaan, Pathaan Box Office Collection Day 6, Pathaan Box Office Collection, Pathaan Box Office, Shah Rukh Khan, Deepika Padukone, NDTV Hindi, NDTV India, Pathaan On OTT, OTT, Pathaan Digital Streaming, Pathaan OTT Rights Price, Pathaan On Amazon Prime Video, Amazon Prime Video, Amazon Prime, Prime Video, Pathaan Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com