विज्ञापन
This Article is From May 14, 2023

Parineeti Raghav Net Worth: परिणीति चोपड़ा या राघव चड्ढा, जानें कौन हैं ज्यादा अमीर? कहां से होती है करोड़ों की कमाई

राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के युवा चेहरा हैं तो वहीं परिणीति बॉलीवुड की नामचीन एक्ट्रेस. इन दोनों का करियर अभी काफी अच्छा चल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इन दोनों के पास कितनी संपत्ति है.

Parineeti Raghav Net Worth: परिणीति चोपड़ा या राघव चड्ढा, जानें कौन हैं ज्यादा अमीर? कहां से होती है करोड़ों की कमाई
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की नेट वर्थ
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी (AAP) के मंत्री राघव चड्ढा (Raghav Chadha)  आज यानी 13 मई को इंजेगमेंट कर रहे हैं. ये इंजेगमेंट नई दिल्ली में हो रही है. कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में इस फंक्शन को ऑर्गनाइज किया जा रहा है. परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में रस्में निभाई जाएंगी. राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के युवा चेहरा हैं तो वहीं परिणीति बॉलीवुड की नामचीन एक्ट्रेस. इन दोनों का करियर अभी काफी अच्छा चल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इन दोनों के पास कितनी संपत्ति है.

राघव चड्ढा की संपत्ति

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

राघव चड्ढा एक राजनेता होने के साथ-साथ खुद एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं. उन्होंने डेलॉइट, श्याम मालपानी और ग्रांट थॉर्नटन जैसी अकाउंटेंसी फर्मों में काम किया है, लेकिन वह एक साधारण जीवन जीते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कुल संपत्ति 50 लाख है. साल 2012 में राघव ने आप ज्वाइन की थी और वह सबसे कम उम्र के राज्यसभा सदस्य के तौर पर जाने जाते हैं. आप का पक्ष रखते हुए उन्हें अक्सर मुखर देखा जाता है.

परिणीति चोपड़ा की संपत्ति 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति 60 करोड़ रुपये है. परिणीति मुख्य रूप से अपनी फिल्मों और ऐड फिल्म्स के जरिए कमाई करती हैं. उनके पास मुंबई में एक सी-फेसिंग वाला घर है और जगुआर XJL, ऑडी ए6 और ऑडी Q5 जैसी लग्जरी कारें भी हैं. ऐसे में संपत्ति के मामले परिणीति, राघव से काफी आगे हैं.

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से राघव और परिणीति दोनों ने ही पढ़ाई की है. दोनों को पिछले कुछ दिनों से एक साथ स्पॉट किया जा रहा था और अब दोनों सगाई कर रहे हैं. दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत नजर आती है. इस सगाई के लिए परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति और बेटी के साथ भारत आई हैं.

ये भी देखें: राघव चड्ढा की सगाई से पहले जगमगा उठा परिणीति चोपड़ा का घर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parineeti Chopra, Raghav Chadha, Parineeti Ragahv Net Worth, Parineeti Raghav Engagement, Parineeti Chopra Net Wroth, Parineeti Chopra Property, Parineeti Chopra Car Collection, Parineeti Chopra Movies, Parineeti Chopra Career, Raghav Chadha Property, Raghav Chadha Net Worth, Raghav Chadha Car Collection, Raghav Chadha Career, Parineeti Raghav Wedding Details, Parineeti Raghav Engagement Update, Guestlist Of Parineeti Raghav Engagement, Parineeti Raghav Wedding Date, Parineeti Raghav Engagement Pics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com