विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2020

परिणीति चोपड़ा ने हैरी पॉटर बन घुमाई जादू की छड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया Video

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह हैरी पॉटर (Harry Potter) के अवतार में नजर आ रही हैं.

परिणीति चोपड़ा ने हैरी पॉटर बन घुमाई जादू की छड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया Video
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बनीं हैरी पॉटर (Harry Potter)
  • परिणीति चोपड़ा का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने हैरी पॉटर बन घुमाई छड़ी
  • वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने खोला राज
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने जबरदस्त अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे खुद परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस हैरी पॉटर (Harry Potter) अवतार में नजर आ रही हैं. उन्होंने न केवल वीडियो में हैरी पॉटर का लुक अपनाया हुआ है, बल्कि उसकी तरह जादूई छड़ी भी घुमाती दिखाई दे रही हैं. अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने बताया कि वह हैरी पॉटर की काफी बड़ी फैन हैं. 

ऋतिक रोशन ने कही 'सच्चे रहने' की बात, तो एक्स वाइफ सुजैन खान ने 'काला दिल' पोस्ट कर किया कमेंट


परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने हैरी पॉटर (Harry Potter) का यह जबरदस्त लुक अपने इंस्टाग्राम पर बूमरैंग वीडियो के जरिए शेयर किया. इसमें वह हैरी पॉटर जैसी एक रोब पहने और हाथों में जादू की छड़ी थामे नजर आ रही हैं. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जो कोई भी मुझे जानता है वह यह भी जानता है कि मैं हैरी पॉटर की फैन हूं. इसलिए मैं युनिवर्सनल गई और उनका रोब पहना और एक छड़ी भी ली. बिल्कुल जादू की दुनिया से अनजान की तरह." 'हैरी पॉटर' की कहानी के मुताबिक, 'मगल' (Muggle) उसे कहा जाता है, जो जादू नहीं जानता. बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने कुछ ही दिन पहले हॉलीवुड के यूनिवर्सल स्टूडियोज का दौरा किया, जहां उन्होंने यह वीडियो बनाया.

घुड़सवारी के लिए निकले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, यूं हाथ में हाथ डाले आए नजर- देखें Photos

वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' (The Girl On The Train) की शूटिंग में बिजी हैं. उनकी यह फिल्म इसी साल 8 मई को रिलीज होने वाली है. इसके अलावा परिणीति चोपड़ा जल्द ही भारत की मशहूर बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल की बायोग्राफी 'सायना' (Saina) में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के परिणीति चोपड़ा जमकर तैयारियां भी कर रही हैं. इससे पहले परिणीति चोपड़ा ने बीते साल फिल्म जबरिया जोड़ी में मुख्य किरदार अदा किया था. इस फिल्म में एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parineeti Chopra, Harry Potter, Parineeti Choopra Become Harry Potter, Parineeti Chopra Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com