विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2023

रियल लाइफ में बेहद स्टाइलिश हैं Panchayat के प्रधानजी और मंजू देवी की बेटी रिंकी, फोटो में देखें उनका लाइफस्टाइल

पंचायत वेब सीरीज के प्रधानजी और मंजू देवी की बेटी रिंकी ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. फोटो में मिलिए रिंकी से और जानिए उनके बारे में खास बातें.

रियल लाइफ में बेहद स्टाइलिश हैं Panchayat के प्रधानजी और मंजू देवी की बेटी रिंकी, फोटो में देखें उनका लाइफस्टाइल
पंचायत वेब सीरीज की रिंकी जीती हैं ऐसी ग्लैमरस लाइफ
नई दिल्ली:

अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'पंचायत' काफी लोकप्रिय रही है. इसके दो सीजन आ चुके हैं और इसके कैरेक्टरों का जादू फैन्स के सिर चढ़कर बोला है. इनमें बिनोद, सचिव जी, प्रधानजी और मंजू देवी के नाम प्रमुखता से लिए जा सकते हैं. इस सीरीज में एक और नाम है जिसका जादू फैन्स पर खूब चला है. वह है प्रधानजी और मंजू देवी की बेटी रिंकी. वो रिंकी जो पहले सीजन में सिर्फ पानी की टंकी पर नजर आती हैं जबकि दूसरे सीजन में रिंकी और सचिवजी के बीच दोस्ती देखने को मिली है. इस तरह रिंकी के कैरेक्टर ने फैन्स का खूब दिल जीता है. 

अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'पंचायत' में रिंकी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम सानविका है. जबकि सचिवजी का किरदार जीतेंद्र कुमार ने निभाया है.

पंचायत की रिंकी यानी सानविका के पास इंजीनियरिंग की डिग्री है. लेकिन वह नौकरी नहीं करना चाहती थीं. इसलिए वह मुंबई आई गई और एक्टिंग में करियर को आगे बढ़ाया.

अब फैन्स को पंचायत के तीसरे सीजन का इंतजार है क्योंकि पहले दो सीजन को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है. ऐसे में अमेजॉन प्राइम वीडियो की इस सीरीज का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पंचायत सीजन 3 की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं. इस साल अमेजॉन प्राइम वीडियो को सुपरहिट सीरीज के आने के पूरे आसार हैं.

प्रिंटेड स्लिट ड्रेस में दिखा सुहाना खान का 'किलर' लुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchayat, Panchayat Season 2, Panchayat Rinki, Sanvikaa Aka Rinki, Amazon Prime Video, Panchayat Rinki Photos, Rinki Pics, Sanvikaa Latest Photos, Panchayat Rinki Lifestyle Photos, Panchayat Season 3, Panchayat On Prime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com