तृषा कृष्णन पिछले काफी दिनों से चर्चा में हैं, जिसका कारण उनका एक इवेंट के दौरान सुपरस्टार विजय के साथ नजर आना है, जो कि एक्टर की पत्नी के तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद आया था. इसके चलते सोशल मीडिया पर इस वीडियो की काफी चर्चा हुई और एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. वहीं एक्टर पार्थिबन ने हाल ही में बिना नाम लिए ऐसा कमेंट किया, जो चर्चा में आ गया है. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने भी सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह अपने बारे में की गई बातों का जवाब देते नजर आ रही हैं. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
एक्टर पार्थिबन ने क्या कहा
एक्टर पार्थिबन ने हाल ही में एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान उनके साथ काम करने वाले एक्टर्स के बारे में कहने के लिए कहा तो उन्होंने तृषा की तस्वीर देखकर कहा, “इन कुंदवई को कुछ दिनों के लिए घर पर रखना चाहिए. यह अच्छा है. उसे बाहर मत आने दो.” जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कुदवई एक रोल है.
तृषा कृष्णन ने दिया जवाब!
एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने किसी का नाम लिए बिना और किस इवेंट की बात कर रही इससे बताए बिना इसमें शामिल व्यक्ति की “बेवकूफी” पर सवाल उठाया. दरअसल, हाल ही में एक इवेंट में उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “मुझे हाल ही में हुए एक इवेंट के ऑर्गेनाइजर ने बताया कि मेरा नाम और फोटो आखिरी मिनट में एक व्यक्ति के रिक्वेस्ट पर शामिल किया गया था, जिसे उसके असिस्टेंट ने बताया था. माइक्रोफोन किसी कमेंट को समझदारी भरा या मजेदार नहीं बनाता. यह सिर्फ बेवकूफी को और बढ़ाता है. बिना जानकारी के गंदे शब्द बोलने वाले के बारे में ज्यादा बताते हैं, न कि उस इंसान के बारे में जिसके लिए वे कहे गए हैं.”
विजय और तृषा कृष्णन की क्यों हो रही है चर्चा
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि विजय और तृषा हाल ही में एक वेडिंग रिसेप्शन में एक साथ शामिल हुए थे, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था. लेकिन हैरानी की बात यह थी कि विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम के तलाक के लिए अर्जी देने के बाद यह वीडिया-तस्वीरें सामने आई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं