अमेजन प्राइम की फेमस वेब सीरीज पंचायत की टीम इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. अपने परफोर्मेंस को लेकर तो पूरी वेब सीरीज को तारीफें मिल ही रही हैं. वेब सीरीज की कहानी भी लोगों की पसंद बन गई है. इस सीरीज का एक एक कैरेक्टर लोगों की जुबान पर है. जो कभी अपनी एक्टिंग के लिए तो कभी सोशल मीडिया पर अपलोड हो रहे वीडियोज के चलते वायरल हो रहा है. एक बार फिर पूरी टीम पंचायत इंस्टाग्राम पर वायरल है. लेकिन इस बार उनका अंदाज न सिर्फ पसंद आएगा बल्कि चौंका भी देगा.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
पिकलबॉल खेलते नजर आए पंचायत के स्टार्स
इसकी वजह है उनका नया और जरा हटके फोटोशूट, जिसमें पूरे कास्ट ने गांव की सेटिंग छोड़कर ग्लैमरस और स्पोर्टी अवतार में पिकलबॉल खेलते हुए मस्ती की है. पूरी वेब सीरीज में टीम पंचायत देहाती लुक में दिखते हैं. जिसमें महिलाएं आमतौर पर साड़ी पहनें नजर आती हैं और मेल कलाकार या तो धोती कुर्ते या जींस में दिखते हैं. लेकिन इस फोटोशूट के लिए सारी कास्ट एक दम ग्लैमरस अवतार में दिख रही है.
इस फोटोशूट में जितेंद्र कुमार (अभिषेक), नीना गुप्ता (मंजू देवी), संवीका (रिंकी), चंदन रॉय, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक जैसे सभी स्टार्स नजर आ रहे हैं. सभी ने टेनिस कोर्ट पर ग्लैमरस अंदाज में पोज दिए हैं. रेट्रो स्टाइल के स्वेटबैंड, पोलो टी-शर्ट, स्कर्ट और ट्रैकसूट पहनकर सभी का स्टाइलिश लुक देखते ही बन रहा है.
देसी किरदारों का स्टाइलिश मेकओवर
अब तक गांव के सिंपल लुक में दिखने वाले 'पंचायत' के ये कैरेक्टर्स इस बार एकदम नए अवतार में नजर आ रहे हैं. इस शूट में सभी ने ट्रेडिशनल लुक छोड़कर पूरी तरह से मॉडर्न और रेट्रो स्पोर्ट्स स्टाइल अपनाया है. चाहें नीना गुप्ता हो या क्रांति देवी का किरदार अदा करने वाली सुनीता राजवर हों. सबका अंदाज देखने लायक है. सोशल मीडिया पर भी ये फोटोज वायरल हो रही हैं और फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि फुलेरा गांव को कभी इतने स्टाइलिश अंदाज में नहीं देखा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं