म्यूजिक कंपोजर से डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल को क्रिकेटर स्मृति मंधाना से टूटी शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक्टर डेजी शाह का सपोर्ट मिला है. भले ही उनकी पर्सनल लाइफ पर खूब सवाल उठ रहे हों लेकिन डेजी ने पलाश को “बहुत अच्छा” इंसान बताया है. उनकी यह बात तब आई है जब वह श्रेयस तलपड़े और डेजी स्टारर एक नए डायरेक्टोरियल वेंचर के साथ प्रोफेशनली आगे बढ़ रहे हैं.
पलाश को मिला डेजी शाह का सपोर्ट
बता दें कि पलाश और स्मृति की शादी 25 नवंबर, 2025 को सांगली में होनी थी, लेकिन सेरेमनी से एक दिन पहले अचानक कैंसिल कर दी गई. शुरुआती बातचीत में स्मृति के पिता की खराब सेहत को वजह बताया गया था, लेकिन बाद में आरोप लगे कि पलाश मंगेतर स्मृति के साथ धोखा कर रहे थे इसलिए शादी कैंसिल कर दी गई. रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि मुंबई लौटने से पहले पलाश सांगली में हॉस्पिटल में भर्ती थे. पलाश और स्मृति दोनों ने बाद में सोशल मीडिया पर कन्फर्म किया कि शादी नहीं होगी.
पलाश अच्छे इंसान: डेजी शाह
अब फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में डेजी ने पलाश और उनके परिवार के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की. कई साल पुराने अपने कनेक्शन के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि वह उनसे पहली बार उनकी बहन, सिंगर पलक मुच्छल के जरिए मिली थीं, जिन्होंने उनकी पहली फिल्म जय हो में गाना गाया था.
यह भी पढ़ें: सलमान खान के पापा सलीम खान की तबीयत अब कैसी है? आमिर खान ने मुलाकात के बाद दी बड़ी अपडेट
डेजी ने कहा, “पलाश एक इंसान के तौर पर बहुत अच्छे हैं. असल में मैं उनसे कुछ बार मिल चुकी हूं. पलक ने जय हो के लिए एक गाना किया था मैं उन्हें तब से जानती हूं. इसलिए मैं अक्सर पलक के घर जन्मदिन और गणपति पूजा पर पार्टियों में जाती हूं और इसी तरह मेरी मुलाकात पलाश से हुई. इसी तरह मुझे पता चला कि वह एक म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर हैं.”
उन्होंने उनके परिवार के बारे में भी प्यार से बात की और कहा, “मैं उनके परिवार से मिली, बहुत सुंदर परिवार, वे बहुत जमीन से जुड़े हुए हैं. वे भगवान में बहुत विश्वास करते हैं और मुझे लगता है कि यही उनकी अच्छी बात है. जो लोग भगवान में विश्वास करते हैं वे पॉजिटिव लोग होते हैं.”
उनकी यह बात ऐसे समय में आई है जब पलाश की पर्सनल लाइफ पर ऑनलाइन और मीडिया में काफी चर्चा हो रही है.
शादी कैंसल होने पर क्या बोली थीं स्मृति
शादी कैंसिल होने की बात कन्फर्म करते हुए अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में स्मृति ने लिखा, “मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं और मैं इसे ऐसे ही रखना चाहती हूं लेकिन मुझे यह साफ करना है कि शादी कैंसिल हो गई है. मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं और आप सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि समझदारी से काम लें.”
यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 की दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेशनल लेवल शूटर की दिल दहला देने वाली कहानी
उन्होंने आखिर में कहा, “मुझे उम्मीद है कि मैं जब तक हो सके इंडिया के लिए खेलती रहूंगी और ट्रॉफी जीतती रहूंगी और मेरा फोकस हमेशा वहीं रहेगा. आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद. अब आगे बढ़ने का समय है.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं