गीतांजलि कुलकर्णी (Geetanjali Kulkarni) एक मराठी एक्ट्रेस के साथ-साथ टेलीविजन और बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा हैं. उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग कोर्स किया. जिसके बाद उन्होंने थिएटर करना शुरू कर दिया. गीतांजलि के थियेटर शोज हिंदुस्तान के हर बड़े-बड़े शहरों में होते हैं. जहां इंडस्ट्री के नामचीन हस्तियों के साथ शोज करती हैं. वैसे तो एक्ट्रेस ने काफी बॉलीवुड फिल्में की हैं. लेकिन उनको असली पहचान शो गुल्लक से मिली है. जिसमें उन्होंने शांति मिश्रा का किरदार निभाया. इस किरदार ने उनको घर-घर में पहचान दिलाई. शो में उन्होंने एक मध्यम वर्गीय ग्रहणी की भूमिका निभाई है. उनके अभिनय को दर्शकों ने बहुत सराहा था. एक्ट्रेस हॉटस्टार की क्राइम सीरीज आर्या में भी एक पुलिस अफसर के तौर पर नजर आ चुकी हैं. इन दिनों एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की फिल्म मां-बहन में दिखाई देने जा रही हैं. दर्शक उनकी इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में गीतांजलि ने NDTV से बात की और माधुरी दीक्षित को लेकर काफी कुछ कहा.
माधुरी दीक्षित के बारे में ये कहा
गीतांजलि ने शूट के दौरान पुरानी यादों को ताज किया और कहा कि जब फिल्म मां-बहन का शूट चल रहा था. उस समय माधुरी दीक्षित अपनी स्क्रिप्ट और डायलॉग्स को लेकर बहुत सीरियस रहती थीं. वह बार-बार अपने डायलॉग्स को याद करती थीं. वहां मौजूद लोग माधुरी की इस मेहनत को देखते थे. माधुरी दीक्षित का यह हार्ड वर्क मुझे भी प्रोत्साहित करता था. माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की बहुत शानदार एक्ट्रेस हैं. उन्होंने आगे कहा कि रवि किशन जी भी इस फिल्म में जरूर हैं, लेकिन मेरी सेट पर सबसे अच्छी बॉन्डिंग, फिल्म में मेरे बच्चे बने हैं, उनके साथ रहती थी. इसके अलावा फिल्म की लेखक के साथ भी मेरे काफी अच्छे संबंध थे. मैं पहले भी उनके साथ एक प्रोजेक्ट कर चुकी हूं. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि मैंने माधुरी दीक्षित के साथ पहली बार काम किया है. जब उनकी फिल्म तेजाब आई थी. उस समय मैं कॉलेज में थी. जब से मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं. अगर माधुरी दीक्षित के बारे में कहूं तो वह कोई भी सीन करने से पहले वर्कशॉप और अपनी स्क्रिप्ट पर पूरा ध्यान देती हैं. आज वह अपने काम की वजह से इतने बड़े औधे पर हैं.
ये भी पढ़ें- सलमान खान के नोटिस पर काला हिरण निर्माता का तीखा जवाब, कहा- वो मुझे मरा हुआ समझ रहा है
गीतांजलि कुलकर्णी का वर्कफ्रंट
एक्ट्रेस के अगर काम की बात की जाए तो वह 'रंगबाज' और नेटफ्लिक्स की 'सिलेक्शन डे' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस एकता कपूर की 'रागिनी एमएमएस 2' में भी अहम किरदार निभा चुकी हैं. इस फिल्म में उन्होंने चुड़ैल का किरदार निभाया था. उनका फिल्म में इतना दमदार किरदार था कि एक्ट्रेस सनी लियोन पर गीतांजलि भारी पड़ी थीं. गीतांजलि मराठी थिएटर का भी एक बहुत बड़ा नाम हैं. उनका हिंदी नाटक 'पिया बहरूपिया' लोगों के बीच काफी फेमस है. उनकी शादी बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अतुल कुलकर्णी से हुई है. अतुल भी बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं. अगर माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. लेकिन उनकाे असल पहचान फिल्म तेजाब से मिली थी. 'तेजाब' में उनके साथ अनिल कपूर नजर आए थे. यह फिल्म करने के बाद माधुरी दीक्षित ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक सुपरहिट एक्ट्रेस के तौर पर अपनी छवि स्थापित की.
माधुरी दीक्षित की मां बहन के बारे में
माधुरी दीक्षित की मां बहन 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है, जो एक हिंदी डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फिल्म है. माधुरी दीक्षित के अलावा तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा अहम किरदार में नजर आ रही हैं, जो एक्ट्रेस की बेटियां बनी हैं. वहीं रवि किशन फिल्म में सपोर्टिंग रोल में हैं. इस फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है, जिसकी कहानी एक मां और उसकी दो बेटियों की है, जो एक लाश छिपाने की कोशिश करती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं