विज्ञापन

Deool Band 2 Box Office Collection: 9.80 करोड़ बजट, 64.95 करोड़ कलेक्शन, 15 दिन बाद भी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम

Deool Band 2 Box Office Collection: इस फिल्म ने 9.80 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा चमत्कार कर डाला है. पढ़ें डिटेल्स.

Deool Band 2 Box Office Collection: 9.80 करोड़ बजट, 64.95 करोड़ कलेक्शन, 15 दिन बाद भी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम
Deool Band 2 Box Office: देऊल बंद 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15
IMDb
नई दिल्ली:

Deool Band 2 Box Office Collection: कॉन्टेंट जोरदार हो तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दमदार होता है. ऐसा ही कुछ मराठी सिनेमा की इस फिल्म के बारे में भी कहा जा सकता है. जिसने मराठी सिनेमा में नया रिकॉर्ड बनाया है. हम बात कर रहे हैं प्रवीण तारडे की फिल्म 'देऊल बंद 2' की. इस मराठी फिल्म ने रिलीज के 15 दिन में शानदार सफलता हासिल कर ली है. फिल्म को ब्लॉकबस्टर का दर्ज मिल गया है. बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाले जेरिन जॉर्जकुट्टी के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 64.95 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जबकि नेट कलेक्शन 55.20 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें: ‘देउल बंद 2' के डायरेक्टर प्रवीण तारडे का ऐलान, 'फिल्म का सारा मुनाफा सुसाइड करने वाले किसानों के बच्चों की शिक्षा पर खर्च होगा'

'देऊल बंद 2' फिल्म महाराष्ट्र में दमदार प्रदर्शन कर रही है, जहां उसने 63.08 करोड़ रुपये की कमाई की है. 15वें दिन फिल्म ने गोवा में 87 लाख, कर्नाटक में 60 लाख, गुजरात में 37 लाख और बाकी इलाकों में 3 लाख रुपये की कमाई हुई. डिस्ट्रीब्यूटर शेयर लगभग 31.47 करोड़ रुपये रहा है. फिल्म का बजट मात्र 9.80 करोड़ रुपये था, जिसके मुकाबले उसने 21.67 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. रिकवरी प्रतिशत 321.12 प्रतिशत पहुंच गया है.

'देऊल बंद 2' 2013 की सुपरहिट फिल्म 'देऊल बंद' की सीक्वल है. इसमें मोहन जोशी, स्नेहल तारडे और प्रवीण तारडे लीड रोल में हैं. फिल्म श्रीस्वामी समर्थ की कृपा और आध्यात्मिक संदेश को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करती है. अकसर जैसा कम बजट फिल्मों के साथ होता है, वैसा ही 'देऊल बंद 2' के साथ हुआ. फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला. फिल्म ने पहले ही दिन 2.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. ओपनिंग वीकेंड में 18.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. 

यह भी पढ़ें: यूट्यूब की वो वेब सीरीज, जिसके आए सिर्फ 9 एपिसोड, व्यूज मिले 500 मिलियन से ज्यादा, मेन लीड ने निभाए 9 किरदार

जनता सिनेमा के संस्थापक और ट्रेड एनालिस्ट यूसुफ शेख ने एनडीटीवी को बताया कि मराठी फिल्म ‘देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है और सिर्फ दो हफ्तों में लगभग 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

Deool Band 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Deool Band 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

प्रवीण तारडे की यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले उनकी फिल्म 'मुलशी पैटर्न' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली थी, लेकिन 'देऊल बंद 2' ने उसे पीछे छोड़ दिया. माना जा रहा है कि फिल्म 70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deool Band 2, Deool Band 2 Collection, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com