विज्ञापन

नेहा कक्कड़ ने मनाया 38वां जन्मदिन, 7 साल छोटे पति रोहनप्रीत संग शेयर की रोमांटिक फोटो, देखें इनसाइड बर्थडे तस्वीरें

नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर अपने 38वें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं, जिसमें उनके पति रोहनप्रीत भी नजर आ रहे हैं. 

नेहा कक्कड़ ने मनाया 38वां जन्मदिन, 7 साल छोटे पति रोहनप्रीत संग शेयर की रोमांटिक फोटो, देखें इनसाइड बर्थडे तस्वीरें
नेहा कक्कड़ ने शेयर की 38वें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें
नई दिल्ली:

नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर हैं, जो आज यानी 6 जून को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच उन्होंने फैंस के साथ अपने 38वें बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं. इसमें वह अपने परिवार और 7 साल छोटे पति रोहनप्रीत के साथ जश्न मनाती हुईं दिख रही हैं, जिसकी तस्वीरे और वीडियो फैंस के बीच चर्चा में हैं और फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

नेहा कक्कड़ के 38वें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर हैप्पी बर्थडे टू मी के कैप्शन के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं, जिसमें रोहनप्रीत को सिंगर का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा कुछ तस्वीरों में नेहा कक्कड़ अपनी फैमिली के साथ पोज देती हुईं नजर आ रही हैं. वहीं तस्वीरों में नेहा कक्कड़ के बर्थडे केक की झलक भी देखी जा सकती है. इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस धनश्री वर्मा ने भी कमेंट किया और सिंगर को जन्मदिन की बधाई दी है. 

ये भी पढ़ें- ऋषि कपूर का वो 47 साल पुराना सुपरहिट गाना, जिसे सुन करिश्मा कपूर हो जाती हैं इमोशनल, कहा- वह आज भी यादगार है

नेहा कक्कड़ से 7 साल छोटे हैं पति रोहनप्रीत

नेहा कक्कड़ की पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में रही. उन्होंने एक्टर हिमांश कोहली को डेट किया, जिनका ब्रेकअप काफी चर्चा में रहा. इसके बाद उन्होंने साल 2020 में पंजाबी गायक रोहन प्रीत सिंह से शादी की. दोनों की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं. पिछले दिनों नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी की खबरें भी सामने आई थीं. हालांकि कपल ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया. 

नेहा कक्कड़ के बारे में 

नेहा कक्कड़ का जन्म 6 जून 1988 को उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ था. उनका बचपन आर्थिक तंगी में बीता. उनका परिवार एक छोटे से किराए के घर में रहता था. संगीत से जुड़े माहौल में पली-बढ़ीं नेहा को बचपन से ही गाने का शौक था. उनकी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ और भाई टोनी कक्कड़ भी संगीत से जुड़े रहे हैं. महज चार साल की उम्र में नेहा ने धार्मिक आयोजनों और जागरणों में गाना शुरू कर दिया था. छोटी उम्र में ही वह परिवार के साथ मंच पर भजन गाती थीं. धीरे-धीरे उनका आत्मविश्वास बढ़ता गया और उन्होंने गायकी को ही अपना भविष्य बनाने का फैसला किया. बेहतर अवसरों की तलाश में परिवार दिल्ली आया और बाद में नेहा अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ मुंबई पहुंच गईं. यहां उन्हें कई बार निराशा का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. साल 2005 में नेहा ने 'इंडियन आइडल' में हिस्सा लिया, लेकिन वह आगे नहीं बढ़ सकीं और शुरुआती दौर में ही बाहर हो गईं. उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यही लड़की एक दिन उसी मंच पर जज बनकर बैठेगी. 

बॉलीवुड में छाई नेहा कक्कड़ 

फिल्म 'कॉकटेल' का गाना 'सेकंड हैंड जवानी' नेहा कक्कड़ के करियर का बड़ा मोड़ साबित हुआ. इस गाने ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई. इसके बाद सफलता का सिलसिला लगातार आगे बढ़ता गया. 'लंदन ठुमकदा', 'सनी सनी', 'काला चश्मा', 'दिलबर' और 'आंख मारे' जैसे गानों ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय आवाजों में शामिल कर दिया. उनकी गायकी को देश ही नहीं, विदेशों में भी पसंद किया जाने लगा.  सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग बनी. नेहा को उसी 'इंडियन आइडल' में जज बनने का मौका मिला, जहां कभी वह कंटेस्टेंट के रूप में बाहर हो गई थीं. उन्होंने कई सीजन में जज की भूमिका निभाई और नए प्रतिभाशाली गायकों को मार्गदर्शन दिया.  

ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी किसी भी फिल्म में कजिन की करवा देती थीं एंट्री, जो आज करती है साल में 1 फिल्म, कहा- धर्मेंद्र जी ने मुझे तैरना सिखाया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com