विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2024

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने सर्कस के करंट लगा रे गाने पर किया ऐसा डांस भूल जाएंगे दीपिका पादुकोण को, VIDEO पर बार-बार करेंगे क्लिक

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दीपिका पादुकोण के गाने पर एक शादी में डांस कर रही हैं.

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने सर्कस के करंट लगा रे गाने पर किया ऐसा डांस भूल जाएंगे दीपिका पादुकोण को, VIDEO पर बार-बार करेंगे क्लिक
Hania Aamir Dance in Wedding Video: हानिया आमिर का डांस वीडियो
नई दिल्ली:

पाकिस्तानी की मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर को कौन नहीं जानता है. हानिया आमिर केवल पाकिस्तान में ही मशहूर नहीं है, इंडिया और दूसरे मुल्कों में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. अपने हाजिरजवाब अंदाज और एक्टिंग की वजह से आए दिन उनका नाम मीडिया में आता रहता है. हानिया आमिर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. हानिया आमिर एक्टिंग तो शानदार करती ही हैं, लेकिन वो गजब की डांसर भी हैं. पिछले दिनों एक शादी में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म सर्कस के गाने करंट पर ऐसा धमाकेदार डांस किया कि लोगों को वाकई करंट लग गया.

हानिया आमिर का ये वीडियो उस वक्त का है जब हानिया आमिर पाकिस्तान की एक शादी में परफॉर्म कर रही थीं. उन्होंने खूबसूरत शरारे में करंट गाने पर शानदार डांस किया. वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह डांसर्स के साथ हानिया मस्ती करते हुए गजब का डांस कर रही हैं. इस वीडियो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसे दो मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो देखकर यूजर कह रहे हैं कि जिंदगी कैसे जीनी चाहिए, इस बात को हानिया आमिर से सीख सकते हैं. एक कमेंट आया है, हानिया आप जबरदस्त डांसर हो. वहीं एक फैन ने लिखा है कि ये पाकिस्तान की ब्यूटी क्वीन है.

हानिया आमिर का वेडिंग में डांस वीडियो

कुछ महीने पहले हानिया आमिर और इंडिया के पॉप सिंगर बादशाह के अफेयर की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. दुबई में बादशाह संग पार्टी करते हुए हानिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई तो लोग इन दोनों के बीच अफेयर की बातें करने लगे. तब हानिया ने कहा कि बादशाह उनके अच्छे दोस्त हैं, अगर वह शादीशुदा होतीं तो इस तरह की अफवाहों से बच जातीं. हानिया ने कहा कि बादशाह उनके दोस्त भी हैं और एडमायर भी. बादशाह ने उनकी इंस्टा रील पर कमेंट किया था और फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई.

बता दें कि हानिया इस वक्त पाकिस्तान की सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग वाली एक्ट्रेस हैं. महज 19 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू करने वाली हानिया अब बड़ी स्टार बन चुकी हैं. उनको सबसे ज्यादा फेम पाकिस्तानी सीरियल 'तितली' से मिला, इसमें उनका बेवफाई करने वाली महिला का किरदार लोगों के दिल में उतर गया था. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में भी काम किया. टीवी के हिट शो 'मेरे हमसफर' के जरिए हानिया एक बड़ी स्टार बन गई और घर घर में पसंद की जाने लगीं.

हिंदुस्तानी 2 मूवी रिव्यू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hania Aamir Dance In Wedding Video, Hania Aamir Dance Video, Hania Aamir, Pakistani Actress Hania Aamir Dance Video, Cirkus Song Current Laga Re
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com