विज्ञापन
This Article is From May 26, 2017

'पेडमैन' बन गए अक्षय कुमार, अब मासिक धर्म पर जागरूक करेंगी ट्विंकल खन्‍ना

ट्विंकल ने ट्वीट किया, 'मासिक धर्म में कोई शर्म नहीं. मासिक धर्म पर बात करने के लिए वॉटर एड इंडिया और दासरा से जुड़िए."

'पेडमैन' बन गए अक्षय कुमार, अब मासिक धर्म पर जागरूक करेंगी ट्विंकल खन्‍ना
नई दिल्‍ली: हाल ही में अपना पहला राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार जीते अक्षय कुमार इन दिनों जहां शौचालय पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं तो वहीं उनकी पत्‍नी और लेखिका ट्विंकल खन्‍ना मासिक धर्म पर जागरूकता लाने की कोशिश कर रही हैं. अभिनय छोड़ फिल्म निर्माण एवं लेखन में हाथ आजमा रहीं ट्विंकल खन्ना अपनी आने वाली फिल्म 'पैडमैन' के प्रचार के सिलसिले में मासिक धर्म पर जागरूकता फैलाती नजर आने वाली हैं. दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना के बेटी और मौजूदा स्टार अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खुद 'पैडमैन' का निर्माण कर रही हैं. ट्विंकल ने ट्वीट किया, 'मासिक धर्म में कोई शर्म नहीं. मासिक धर्म पर बात करने के लिए वॉटर एड इंडिया और दासरा से जुड़िए."
 
न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट में वॉटर एड इंडिया के पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार बताया गया है, "मासिक धर्म कोई शर्म की बात नहीं है. मेंस्ट्रअल हाइजीन डे पर माहवारी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए हमसे जुड़ें.'

वाटर एड इंडिया के पेज पर आगे लिखा है, "माहवारी और माहवारी से जुड़ी स्वच्छता के बारे में जागरूकता की कमी, सुरक्षित उत्पादों तक पहुंच की कमी और जल की अनुपलब्धता, स्वच्छता और स्वच्छता सेवाओं तक पहुंच की कमी के कारण लड़कियों और महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से मासिक धर्म के प्रबंधन में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ता है."

ट्विंकल की फिल्म 'पैडमैन' अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले मुरुगानाथन के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को आम वर्ग की लड़कियों तक पहुंचाया. इस फिल्म में ट्विंकल के पति अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

(इनपुट आईएएनएस से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Twinkle, Twinkle Khanna, Padman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com