13 से 21 जुलाई 2026 यानी कि इस हफ्टे की ओटीटी टॉप-10 लिस्ट आ चुकी है. लिस्ट से साफ है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की पसंद पूरी तरह बदल गई है. ऑरमैक्स मीडिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फुटबॉल ने क्रिकेट को भी मात दे दी. अगर आप भी ओटीटी पर कंटेंट देखते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-कौन से शो और इवेंट्स सबसे ज्यादा पॉपुलर रहे.
टॉप 10 में शामिल रहे ये शो और वेब सीरीज
नंबर 10: अनुपमा
टीवी की पॉपुलर सीरीज अनुपमा इस हफ्ते ओटीटी टॉप 10 की सबसे निचली रैंक पर रही. जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल यह शो अभी भी अपने फैंस का साथ पा रहा है, लेकिन टॉप लिस्ट में पिछले पायदान पर रहा.
नंबर 9: ठुकरा के मेरा प्यार (सीजन 2)
रिलीज के काफी समय बाद भी यह रोमांटिक ड्रामा दर्शकों को पसंद आ रहा है. करीब 3.2 मिलियन व्यूज के साथ यह लिस्ट में नौवें नबंर पर काबिज रहा.
नंबर 8: लॉकअप (सीजन 2)
रितेश देशमुख और फराह खान होस्टेड रियलिटी शो लॉकअप 2 ने इस हफ्ते भी अपनी पॉपुलैरिटी बरकरार रखी. पहले सीजन की सक्सेस के बाद दूसरा सीजन भी खूब चर्चा में है.
नंबर 7: चांद मेरा दिल
अनन्या पांडे की फिल्म थिएटर में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन ओटीटी पर यह अभी भी टॉप 10 में बनी हुई है.
नंबर 6: तारक मेहता का उल्टा चश्मा
यह क्लासिक टीवी शो यूट्यूब और सोनी लिव पर लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. इस हफ्ते यह छठे नंबर पर रहा.
नंबर 5: लाफ्टर शेफ्स (सीजन 3)
भारती सिंह के होस्टिंग वाले इस कॉमेडी शो ने जियो हॉटस्टार पर फिर से धमाल मचा दिया. तीसरा सीजन भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. लेकिन इसकी रैंकिंग में गिरावट है. पहले ये काफी समय तक नंबर-1 रहा है.
नंबर 4: प्रीतम एंड पेड्रो
जियो हॉटस्टार की इस फिल्म ने 5.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए और लिस्ट में चौथे नंबर पर जगह बनाई.
नंबर 3: इंडियाज गॉट लेटेंट (सीजन 2)
पहले सीजन की ट्रोलिंग के बावजूद दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर जबरदस्त परफॉर्म कर रहा है.
नंबर 2: इंडिया बनाम इंग्लैंड क्रिकेट सीरीज
भारत में क्रिकेट का दीवानापन तो हर कोई जानता है, लेकिन इस हफ्ते क्रिकेट लिस्ट में दूसरे स्थान पर सिमट गया.
नंबर 1: FIFA वर्ल्ड कप 2026
सबसे बड़ा सरप्राइज! फुटबॉल का यह बड़ा इवेंट इस हफ्ते ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा गया. क्रिकेट को पीछे छोड़कर फुटबॉल ने नंबर वन पोजीशन हासिल कर ली.
क्यों बदला ओटीटी का ये ट्रेंड?
इस हफ्ते फुटबॉल के बड़े इवेंट ने भारतीय दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. आमतौर पर क्रिकेट का राज रहता है लेकिन FIFA वर्ल्ड कप 2026 ने नया रिकॉर्ड बनाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं