- ऑस्कर अवॉर्ड के रेड कारपेट पर पहुंचे 8 साल के सनी पवार
- भारतीय एक्टर सनी पवार ने फिल्म 'लायन' में निभाया है अहम किरदार
- सनी पवार को उनके किरदार के लिए मिल रही हैं काफी तारीफें
नई दिल्ली:
लॉस ऐंजेलिस में शुरू हुए 89वें ऑस्कर समारोह में रेड कारपेट पर यूं तो कई हस्तियां पहुंचे लेकिन इस सारे समारोह पर सबसे ज्यादा नजरे किसी पर थीं तो वह है 8 साल का सनी पवार. हॉलीवुड फिल्म 'लॉयन' में देव पटेल की बचपन की भूमिका निभाने वाले सनी पवार के लिए भले ही यह पहला मौका हो जब वह किसी इतने बड़े समारोह का हिस्सा बन रहे हों लेकिन इस नन्हें से भारतीय बच्चे ने साबित कर दिया है कि हुनर की कोई उम्र नहीं होती. रेडकारपेट पर उतरे सनी की तरफ सारे कैमरे एक साथ मुड़ गए. सनी से जब रेड कारपेट पर मीडिया ने बात की तो यह 8 साल का कलाकार काफी कॉन्फिडेंट नजर आया. सनी से जब पूछा गया कि उन्हें यहां शामिल होकर कैसा लग रहा है तो उन्होंने जवाब दिया कि वह काफी खुश हैं.
कुछ दिन पहले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में उसने अपने को-स्टार देव पटेल (भारतीय मूल के अभिनेता) के साथ रेड कार्पेट पर रैंप वॉक किया. महज 8 साल का सनी ऑस्कर्स में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए सारी नजर अपनी तरफ ले गया. सनी पवार से जब पूछा गया कि उसे कौनसी बॉलीवुड फिल्म पसंद है तो उसने पीपल को बताया कि ऋतिक रोशन कि फिल्म 'कृष' को अपना फेवरिट बताया. सनी से जब पूछा गया कि वह ग्रैमी अवॉर्ड्स में क्या कर रहे थे तो उसने बड़ी मासूमियत से हिंदी में जवाब दिया 'गाना इंजॉय किया.'
जैसे ही सनी रेड कारपेट पर पहुंचे हर बड़े-बड़े सितारे भी इस नन्हें स्टार के चार्म से बच नहीं सके.

chrissy teigen hugging sunny pawar awwww :') #oscars pic.twitter.com/AOvDGqAstS
— may (@kingsgoId) February 27, 2017
Sunny Pawar meeting a fan tonight on the red carpet! #Oscars pic.twitter.com/glo0Zs7kcg
—
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sunny Pawar Lion, Sunny Pawar, सनी पवार, लॉयन, ऑस्कर 2017, Oscar 2017, 89th Oscar Awards