विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2024

ऑस्कर 2024 में नॉमिनेट हुई भारत की ये डॉक्युमेंट्री, 13 साल की लड़की के न्याय की कहानी कहती है 'टू किल अ टाइगर'

Oscar Nomination 2024: ऑस्कर 2024 के लिए भारत से भी कुछ फिल्में ऑस्कर भेजी गई थीं, जिनमें से ‘टू किल अ टाइगर’ फिल्म को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है.

ऑस्कर 2024 में नॉमिनेट हुई भारत की ये डॉक्युमेंट्री, 13 साल की लड़की के न्याय की कहानी कहती है 'टू किल अ टाइगर'
बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर कैटेगरी में नॉमिनेट हुई 'टू किल अ टाइगर'
नई दिल्ली:

Oscar Nomination 2024: ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए दुनियाभर की तमाम फिल्मों को भेजा गया, जिसके बाद अब नॉमिनेशन की लिस्ट सामने आई है. भारत से भी कुछ फिल्में ऑस्कर भेजी गई थीं, जिनमें से ‘टू किल अ टाइगर' फिल्म को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है. ये फिल्म भारत के एक छोटे से गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म को दिल्ली में जन्मी निशा पाहुजा ने डायरेक्ट किया है. टोरंटो की फिल्म डायरेक्टर पाहुजा एमी अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हो चुकी हैं. इस फिल्म को ‘टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022' में दिखाया गया था. इतना ही नहीं, इस फेस्टिवल में फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ कनाडाई फीचर फिल्म के लिए ‘एम्प्लीफाई वॉयस अवार्ड' भी अपने नाम किया था.

क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म में रंजीत नाम के एक व्यक्ति की कहानी दिखाई गई थी जो अपनी 13 साल बेटी को न्याय दिलाने के लिए एक लंबी और मुश्किल लड़ाई लड़ता है. उनकी बेटी को किडनैप कर लिया जाता है और बाद में तीन लोग उस पर यौन शोषण भी करते हैं. 'किल अ टाइगर' की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, रंजीत पुलिस के पास जाता है और उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाता है, लेकिन इसके बाद भी रंजीत की परेशानी कम नहीं होती, क्योंकि गांव वाले और वहां के नेता उनके परिवार पर आरोप वापस लेने के लिए निरंतर दबाव बनाते हैं. इस फिल्म को कॉर्नेलिया प्रिंसिपे और डेविड ओपेनहेम ने बनाया है.

‘ओपेनहाइमर' का जलवा
इसके अलावा को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में चार अन्य फिल्में- ‘बॉबी वाइन: द पीपल्स प्रेसिडेंट', ‘द इटरनल मेमोरी', ‘फोर डॉटर्स' और ‘20 डे इन मारियोपोल' को भी नॉमिनेशन मिला है. लॉस एंजिलस में 10 मार्च 2024 को 96वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया जाएगा. क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपेनहाइमर' 96वें ऑस्कर पुरस्कारों के नॉमिनेशन में भी सबसे बड़े दावेदार के तौर पर सामने आई है. फिल्म को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं. परमाणु बम बनाने वाले जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित ‘ओपेनहाइमर' को 13 अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Oscar Nomination 2024, Oscar 2024, Oscar Award 2024, Oscar Nomination, Oscar Nomination List, Indian Movie In Oscar, Indian Movie In Oscar Nomination 2024
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com