विज्ञापन

धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म का ऐलान, पढ़ें डिटेल्स

Operation Sindoor Movie: डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी आने वाली इस फिल्म को लेकर कन्फर्मेशन दे दिया है कि वह सेना के इस मिशन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं.

धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म का ऐलान, पढ़ें डिटेल्स
ऑपरेशन सिंदूर पर बनने जा रही फिल्म
Social Media
नई दिल्ली:

विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनाने की खबर कनफर्म कर दी है. यह फिल्म अप्रैल 2025 में पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई पर आधारित होगी. फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ‘टाइनी' ढिल्लन की किताब ‘ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान' पर तैयार की जा रही है. यह फिल्म 6 से 10 मई के बीच हुई सैन्य कार्रवाई की गहराई से पड़ताल करेगी, जिसमें साहस, व्यावसायिकता और रणनीतिक स्पष्टता को प्रमुखता दी जाएगी.

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि उन्होंने सशस्त्र बलों की विभिन्न इकाइयों के सहयोग से मैदानी स्तर पर गहन रीसर्च की है. इसका मकसद सिर्फ घटनाओं को समझना नहीं, बल्कि यह जानना भी है कि वे कैसे और क्यों हुईं. उन्होंने कहा, “मैं हमेशा उन कहानियों को पर्दे पर लाने का पक्षधर रहा हूं जो असहज तो हों, लेकिन बेहद जरूरी हों. मैं इस कहानी को सच्चाई और सिनेमाई अनुभव के साथ दर्शकों तक पहुंचाना चाहता हूं.”

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: सबसे तेज 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी धुरंधर 2, सातवें दिन कमाए इतने करोड़

प्रोड्यूसर भूषण कुमार (टी-सीरीज) ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा, “कुछ कहानियां खुद आपको चुन लेती हैं. ऑपरेशन सिंदूर भी ऐसी ही एक कहानी है. जब देश ऐसी बड़ी घटनाओं से गुजरता है, तो उन्हें सच्चाई के साथ दर्ज करना आवश्यक हो जाता है.”

विवेक अग्निहोत्री अपनी पिछली फिल्मों जैसे ‘द कश्मीर फाइल्स', ‘द ताशकंद फाइल्स' और ‘द बंगाल फाइल्स' के लिए जाने जाते हैं. इस नई फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस के बैनर तले होगा. अभी कास्ट, रिलीज डेट या अन्य प्रोडक्शन डिटेल्स की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें: 6 फुट कद, 66 साल उम्र, आंखें नशीली, भारत का सबसे ज्यादा 1000 करोड़ी फिल्में देने वाला हीरो, पता है नाम

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vivek Agnihotri, Bhaushan Kumar, Vivek Agnihotri Confirms Film On Operation Sindoor, Operation Sindoor, Bollywood, Bollywood News Hindi, Bhushan Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com