विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2020

ट्रंप ने दवाई भेजने को लेकर भारत को दी चेतावनी, तो बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- तथाकथित दोस्ती के लिए यह...

बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के भारत को चेताने पर रिएक्ट किया है, उन्होंने ट्वीट कर ये बात कही है.

ट्रंप ने दवाई भेजने को लेकर भारत को दी चेतावनी, तो बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- तथाकथित दोस्ती के लिए यह...
ओनिर (Onir) ने डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की चेतावनी पर यूं किया रिएक्ट
  • डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दी धमकी
  • बॉलीवुड डायरेक्टर ने यूं किया रिएक्ट
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत से कोरोना के मरीजों के इलाज में इस्तेमाल हो रही मलेरिया रोधी दवाई हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) के निर्यात पर लगी रोक को हटाने की मांग की है. इस दौरान उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर भारत ने प्रतिबंध नहीं हटाएगा तो वह इसका जवाब देंगे. डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump Twitter) के इस बयान के बाद बॉलीवुड गलियारों से लगातार रिएक्शन आ रहे हैं. हाल ही में, बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रह है. इस ट्वीट में ओनिर (Onir) ने डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर निशाना साधा है.


बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir Twitter) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर निशाना साधते हुए लिखा, "तथाकथित दोस्ती के लिए यह बहुत ज्यादा है. ट्रंप अनुग्रह करने में असमर्थ है. वह धमकाते हैं और साथ ही अहंकारी हैं." ओनिर के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

ट्रंप ने सोमवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) टास्कफोर्स ब्रीफिंग के दौरान व्हाइट हाउस में कहा, "मैंने रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से बात की थी और मैंने कहा था कि अगर आप हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की आपूर्ति को मंजूरी देते हैं तो हम आपके इस कदम की सराहना करेंगे. यदि वह दवा की आपूर्ति की अनुमति नहीं देते हैं तो भी ठीक है, लेकिन हां, वे हमसे भी इसी तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद रखें."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Onir, Onir Twitter, Onir Reaction On Donald Trump Retaliation, Onir Tweet Viral, Donald Trump, Donald Trump Speech For Coronavirus Medicine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height