विज्ञापन

ओ रोमियो हुई सिनेमाघरों में रिलीज, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने दिया रिव्यू, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने भी लुटाया प्यार

13 फरवरी को सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' रिलीज हो गई है, जिसका फर्स्ट डे फर्स्ट रिव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत ने भी पति पर प्यार लुटाया है.  

ओ रोमियो हुई सिनेमाघरों में रिलीज, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने दिया रिव्यू, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने भी लुटाया प्यार
13 फरवरी को रिलीज हुई शाहिद कपूर की ओ रोमियो
नई दिल्ली:

शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की कहानी को लेकर पहले विवाद था और मामला कोर्ट तक पहुंच चुका था, लेकिन कहानी को हुसैन उस्तरा से प्रेरित न बताकर कोर्ट ने फिल्म की रिलीज को मंजूरी दी. इसके बाद सोशल मीडिया पर ओ रोमियो का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स प्याल लुटाते हुए दिख रहे हैं. इसी बीच अब रिलीज के दिन शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर ने अपने असली रोमियो पर प्यार लुटाया है. 

मीरा राजपूत ने पति के लिए शेयर किया पोस्ट

ओ रोमियो का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे इंटरनेट यूजर्स ने एक्स पर फिल्म का रिव्यू दिया है. एक यूजर ने लिखा, तृप्ति डिमरी ने शानदार परफॉर्मेंस दी है, सुंदर लेकिन दमदार. उनकी केमिस्ट्री कहानी में इमोशनल वजन जोड़ती है. वहीं नाना पाटेकर एक बहुत ही दिलचस्प और अनोखे अवतार में हैरान करते हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, विशाल भारद्वाज के सिग्नेचर स्टाइल में प्यार खूनी गैंग वॉर से मिलता है. अफरा-तफरी के बीच शाहिद और तृप्ति की केमिस्ट्री जबरदस्त है. दिलचस्प, हिंसक और इमोशनल – वैलेंटाइन्स डे पर देखने लायक!

ओ रोमियो की एडवांस बुकिंग

पोस्ट से साफ है कि मीरा को शाहिद और फिल्म दोनों से बहुत सारी उम्मीदें हैं क्योंकि साल 2019 में अभिनेता ने फिल्म 'कबीर सिंह' से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था, लेकिन बाद की सभी फिल्में औसत रही थीं. अब ‘ओ रोमियो' सिनेमाघरों में अनुभव करने के लिए तैयार है. फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग शानदार हुई है और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 11 फरवरी तक 1.42 करोड़ का कारोबार कर चुकी है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो भारत में होने वाले 3,449 शो में करीब 16,226 टिकट 11 जनवरी तक बिक चुके हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग लगातार हो रही है. सबसे ज्यादा टिकट्स दिल्ली-एनसीआर में बिक रही हैं. माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन बड़ी ओपनिंग कर सकती है. बात अगर फिल्म की करें तो फिल्म एक रोमांटिक और एक्शन से भरपूर कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें शाहिद कपूर बेहद खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म दर्शकों को 'कबीर सिंह' वाली वाइब दे सकती है. 

ये भी पढ़ें- Valentines Day 2026 Celebrations Live Updates: प्यार के मौसम में क्या है बॉलीवुड की सौगात, सेलेब्रिटी के प्लान, हिंदी सिनेमा की अमर प्रेम कहानियां

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
O Romeo, Shahid Kapoor, Mira Rajpurt, O Romeo Social Media Review
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com