विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2022

करण जौहर के शो में भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में अब ये क्या बोल गए आमिर खान! लोग बना रहे मजाक

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर खान के साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 7 में पहुंचे. शो में आने के बाद करण जौहर ने इस जोड़ी से कई मजेदार सवाल किए.

करण जौहर के शो में भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में अब ये क्या बोल गए आमिर खान! लोग बना रहे मजाक
आमिर खान
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर खान के साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 7 में पहुंचे. शो में आने के बाद करण जौहर ने इस जोड़ी से कई मजेदार सवाल किए. जिसका आमिर खान और करीना कपूर खान ने बेबाकी से जवाब दिया. इस दौरान आमिर खान से ऐसी गलती हो गई, जिसके बाद अब उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि दिग्गज अभिनेता ने अपनी गलती को तुरंत सुधार लिया था. 

दरअसल कॉफी विद करण 7 में करण जौहर ने आमिर खान से तीन भारतीय क्रिकेटरों के नाम बताने को कहा. इस दौरान उन्होंने ऐसे जवाब दे दिया कि अब लोग आमिर खान को ट्रोल कर रहे हैं. उन्होंने तीन भारतीय क्रिकेटरों में विराट कोहली का नाम लिया. इसके बाद वह रोहित शर्मा का नाम लेने वाले थे, लेकिन आमिर खान ने गलती से रोहित शर्मा की जगह रोहित शेट्टी बोल दिया. 

हालांकि उन्होंने अपनी इस गलती को तुरंत सही भी कर लिया, लेकिन गलत बोले पर बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने आमिर खान के इस जवाब पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इस सीजन में कॉफी विद करण में कुछ नॉन-क्रिंज और नॉन-क्रीपी ऊर्जा लाने के लिए आमिर खान और करीना कपूर को धन्यवाद.' दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'रोहित शेट्टी पर काबू नहीं पा सकते.' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

मुंबई: सनी लियोनी एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, क्लिक कराई फोटोज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Khan, Koffee With Karan 7, Koffee With Karan, Karan Johar, Laal Singh Chaddha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com