विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2020

Nora Fatehi ने 'नाच मेरी रानी' पर यूं दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स, नया Video मचा रहा है धमाल

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का 'नाच मेरी रानी' सॉन्ग पर नया डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑरेंज टॉप और व्हाइट पैंट में धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं.

Nora Fatehi ने 'नाच मेरी रानी' पर यूं दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स, नया Video मचा रहा है धमाल
नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने 'नाच मेरी रानी' पर दिखाये जबरदस्त डांस मूव्स
  • नोरा फतेही ने 'नाच मेरी रानी' पर दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स
  • वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का जबरदस्त अंदाज
  • नोरा फतेही का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों अपने डांस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में उनका गाना 'नाच मेरी रानी' (Nach Meri Rani) रिलीज हुआ है, जिसने सात दिनों में ही 50 मिलियन क्रॉस कर दिया. नोरा फतेही और गुरु रंधावा का गाना 'नाच मेरी रानी' जहां एक तरफ यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है तो वहीं दूसरी और खुद एक्ट्रेस अपने डांस से तहलका मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. हाल ही में नोरा फतेही का नाच मेरी रानी सॉन्ग पर नया डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑरेंज टॉप और व्हाइट पैंट में धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं. 

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का डांस वीडियो डांस स्वैग ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस नाच मेरी रानी सॉन्ग पर नए स्टेप दिखाती नजर आ रही हैं. नाच मेरी रानी सॉन्ग पर उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस, दोनों ही कमाल के लग रहे हैं. नोरा फतेही का यह वीडियो 2 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके साथ ही फैंस भी उनके इस वीडियो पर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नोरा ने अपने डांस से यूं तहलका मचा दिया हो.

Bye

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

नोरा फतेही (Nora Fatehi) हाल ही में सोनी टीवी के शो इंडियाज बेस्ट डांसर में बतौर जज नजर आई थीं. शो में उनके आने से उसकी टीआरपी भी काफी बढ़ गई थी. हालांकि, नोरा फतेही इंडियाज बेस्ट डांसर में मलाइका अरोड़ा की जगह पर आई थीं. ऐसे में मलाइका की वापसी के बाद उन्हें शो को छोड़कर भी जाना पड़ा. एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में भी नजर आ सकती हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में भी नोरा फतेही अपने डांस से धमाल मचाती हुई दिखाई देंगी. एक्ट्रेस आखिरी बार स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आई थीं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi New Dance Video, Nora Fatehi Shows Dance Moves On Nach Meri Rani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com