विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2021

‘भुज’ के गाने में नोरा फतेही का दिखा देसी अंदाज, पोस्टर शेयर कर बोलीं- दिल थाम के बैठना जालिमा

नोरा फतेही ने भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया के रिलीज होने जा रहे एक गाने का पोस्टर सोशल मीडिया में शेयर किया है.

‘भुज’ के गाने में नोरा फतेही का दिखा देसी अंदाज, पोस्टर शेयर कर बोलीं- दिल थाम के बैठना जालिमा
नोरा फतेही फोटो
  • नोरा फतेही ने शेयर किया अपकमिंग गाने का पोस्टर
  • 'जालिमा कोका कोला' है गाने का नाम
  • 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी नोरा
नई दिल्ली:

नोरा फतेही, जो कि अपने शानदार डांस के लिए जानी जाती हैं, अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में वे भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली हैं. इस बीच नोरा फतेही ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर करके यह बताया है कि फिल्म का एक गाना जालिमा कोका कोला कब रिलीज होने वाला है. नोरा फतेही द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस पोस्टर को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.

नोरा फतेही ने शेयर किया यह पोस्टर

नोरा फतेही ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें गाना जालिमा कोका कोला का उनका एक लुक देखने को मिल रहा है. इसमें लिखा हुआ है कि यह गाना 24 जुलाई को रिलीज हो रहा है. टी-सीरीज द्वारा यह गाना रिलीज किया जा रहा है. इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है. वहीं, तनिष्क बागची ने संगीत दिया है, जबकि गाने के बोल वायु ने लिखे हैं. इसे शेयर करते हुए नोरा फतेही ने लिखा है, 'हमारे साथ बने रहें. दिल थाम के बैठना जालिमा, आ रही हूं मैं! 24 जुलाई को रिलीज होगा गाना'. इस पोस्टर को अब तक 5 लाख 55 हजार से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं.

नोरा फतेही को लगी थी चोट

गौरतलब है कि अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बनी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' 13 अगस्त को रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसमें कि नोरा फतेही के सिर पर एक घाव दिख रहा था. इसके बारे में नोरा फतेही ने बताया था कि एक सह कलाकार की गलती की वजह से उनके चेहरे पर बंदूक से चोट लग गई थी और खून निकलने लगा था. निर्माताओं ने एक शॉट के रूप में इसका इस्तेमाल कर लिया और फिल्म में दिख रही यह चोट असली है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fathei Dance, Nora Fatehi Dance Video, Nora Fatehi Viral Dance Video, Nora Fatehi Bhuj, Bhuj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com