विज्ञापन
This Article is From May 08, 2020

नोरा फतेही ने किया 'शीला की जवानी' पर जोरदार डांस, Video हुआ वायरल

नोरा फतेही (Nora Fatehi) को उनके जोरदार डांस के लिए पहचाना जाता है. नोरा फतेही वैसे भी बॉलीवुड में ऐसा नाम बन चुकी हैं, जिनके बिना फिल्मों में स्पेशल सॉन्ग पूरा हो ही नहीं सकता.

नोरा फतेही ने किया 'शीला की जवानी' पर जोरदार डांस, Video हुआ वायरल
नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने 'शीला की जवानी' पर किया डांस
  • नोरा फतेही का वीडियो हुआ वायरल
  • 'शीला की जवानी' पर किया डांस
  • वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

नोरा फतेही (Nora Fatehi) को उनके जोरदार डांस के लिए पहचाना जाता है. नोरा फतेही वैसे भी बॉलीवुड में ऐसा नाम बन चुकी हैं, जिनके बिना फिल्मों में स्पेशल सॉन्ग पूरा हो ही नहीं सकता. पिछले कुछ समय में नोरा फतेही ने एक के बाद एक कई सुपरहिट डांस नंबर्स दिए हैं. नोरा फतेही (Nora Fatehi) को उनके बैली डांस के साथ ही मॉडर्न डांस के लिए खास तौर पर पहचाना जाता है. लेकिन हाल ही में नोरा का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है कि जिसमें वह कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के सुपरहिट सॉन्ग 'शीला की जवानी (Sheile Ki Jawani)' पर डांस करती नजर आ रही हैं.

नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं. तभी तो इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 13 मिलियन पहुंच चुकी है. वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में बॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले नोरा फतेही सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' में सुनील ग्रोवर के अपॉजिट नजर आई थीं.

बता दें कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने बॉलीवुड में 'साकी-साकी', 'एक तो कम जिंदगानी', 'दिलबर' और 'कमरिया' से भी खूब धूम मचाई है. बता दें कि फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस ने टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' से भी पहचान बनाई थी. एक्ट्रेस इन दिनों क्वारंटीन में हैं, लेकिन वह अपने फैंस से लगातार जुड़ी हुई हैं. अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर नोरा फतेही फैंस में मौजूदगी दर्ज कराती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Dance Video, Nora Fatehi Dance On Sheila Ki Jawani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com