विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2019

नोरा फतेही के वीडियो ने मचाया तहलका, 'साकी-साकी' पर डांस करती नजर आईं एक्ट्रेस- देखें Video

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है, जिसमें एक्ट्रेस साकी-साकी गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है.

नोरा फतेही के वीडियो ने मचाया तहलका, 'साकी-साकी' पर डांस करती नजर आईं एक्ट्रेस- देखें Video
नोरा फतेही (Nora Fatehi) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • नोरा फतेही के वीडियो ने बटोरी सुर्खियां
  • एक्ट्रेस ने 'साकी-साकी' गाने पर किया धमाकेदार डांस
  • नोरा फतेही का डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में अपने धमाकेदार डांस से पहचान बनाने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. पहले दिलबर, फिर साकी-साकी और अब गर्मी सॉन्ग ने हर जगह नोरा फतेही के नाम का डंका ही बजवा दिया है. वैसे तो एक्ट्रेस अपने गानों को लेकर सुर्खियों में रहती ही हैं, लेकिन अब उनका वीडियो भी उन्हें सुर्खियों में खींच लाता है. ऐसा ही हाल उनके एक डांस वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है. दरअसल, नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है, जिसमें एक्ट्रेस 'साकी-साकी' (Saki Saki) गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है. 

कृष्णा श्रॉफ ने बॉयफ्रेंड संग Photo की शेयर, तो टाइगर श्रॉफ ने किया कमेंट- Poor Guy...

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का यह वीडियो स्टार स्क्रीन अवॉर्ड का है, जिसमें एक्ट्रेस रेड शिमरी आउटफिट पहनीं नजर आ रही हैं. खास बात तो यह है कि 1 घंटे पहले ही शेयर हुए नोरा फतेही के इस वीडियो पर 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज और कमेंट्स आ गए हैं. इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "नया साल तहलका मचाने वाला है. स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में मेरी लाइव परफॉर्मेंस देखें, जिसमें मैं अपने ही हिट सॉन्ग साकी साकी पर डांस करूंगी." इस वीडियो में नोरा फतेही का डांस और उनकी एनर्जी तारीफ के लायक है. 

एकता कपूर ने 'नागिन 5' के लिए स्विमिंग पूल में लिया ऑडिशन, धमाकेदार वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) जल्द ही स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभु देवा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. नोरा फतेही की यह फिल्म पूरी तरह डांस पर आधारित है. स्ट्रीट डांसर 3डी अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है. इससे पहले एक्ट्रेस सलमान खान की भारत में भी नजर आई थीं. फिल्मों के अलावा नोरा फतेही ने बिग बॉस के जरिए भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Dance, Nora Fatehi Dance Video, Nora Fatehi Dance In Star Screen Award
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com