विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2021

Nora Fatehi की डांस परफॉर्मेंस ने स्टेज पर मचा दिया धमाल, Video देख तारीफें करते नहीं थक रहे फैंस

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक डांस वीडियो खूब धमाल मचा रहा है, जिसमें वह 'गर्मी सॉन्ग' पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

Nora Fatehi की डांस परफॉर्मेंस ने स्टेज पर मचा दिया धमाल, Video देख तारीफें करते नहीं थक रहे फैंस
नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने 'गर्मी' (Garmi Song) सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस
  • नोरा फतेही ने गर्मी सॉन्ग पर किये धमाकेदार स्टेप
  • रिहर्सल के दौरान भी धूम मचाती नजर आईं एक्ट्रेस
  • नोरा फतेही का वीडियो जमकर हो रहा है वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने डांस और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. कई फिल्मों में नोरा फतेही ने अपने डांस से धमाल मचाकर रख दिया है. फिल्मों के अलावा नोरा फतेही के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होते हैं. ऐसा ही हाल उनके एक और वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है, जिसमें वह 'गर्मी' (Garmi) सॉन्ग का स्टेप धमाकेदार अंदाज में करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 11 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. 

नोरा फतेही (Nora Fatehi) के इस वीडियो में उनका अंदाज वाकई कमाल का लग रहा है. सिल्वर कलर के ड्रेस में एक्ट्रेस का लुक भ तारीफ के लायक है. उनके इस डांस वीडियो को लेकर फैंस भी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस गर्मी सॉन्ग पर डांस मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं. फिल्मफेयर के मुताबिक एक्ट्रेस का वीडियो उनके रिहर्सल से जुड़ा हुआ है. बता दें कि इससे पहले खुद नोरा फतेही ने भी अपने परफॉर्मेंस की एक झलक साझा की थी, जिसमें वह जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही थीं. 

नोरा फतेही (Nora Fatehi) के वीडियो पर आए कमेंट्स को देखकर कहा जा सकता है कि फैंस भी उनकी परफॉर्मेंस के लिए काफी एक्साइटेड हैं. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'छोड़ देंगे' वीडियो सॉन्ग में नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके डांस ने भी धमाल मचाकर रख दिया था. इससे पहले नोरा फतेही सॉन्ग 'नाच मेरी रानी' में भी दिखाई दी थीं, जिसने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. नोरा फतेही के फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आने वाली हैं.
 

लेखक के बारे में
img
आशना मलिक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi Dance Video, Nora Fatehi Dance Moves On Garmi Song, Nora Fatehi Dance Steps On Garmi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com