विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2020

नोरा फतेही के डांस मूव्स ने मचाया धमाल, 7 लोगों के बीच भी अलग ही नजर आईं एक्ट्रेस- देखें Video

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है, जिसमें वह ग्रुप डांस करती नजर आ रही हैं. लेकिन इस डांस वीडियो नोरा फतेही की अदाएं और उनका अंदाज तारीफ के लायक है.

नोरा फतेही के डांस मूव्स ने मचाया धमाल, 7 लोगों के बीच भी अलग ही नजर आईं एक्ट्रेस- देखें Video
नोरा फतेही (Nora Fatehi) के डांस मूव ने मचाया तहलका
  • नोरा फतेही के डांस मूव ने मचाया तहलका
  • 7 लोगों के बीच भी सबसे अलग नजर आईं एक्ट्रेस
  • नोरा फतेही का डांस सोशल मीडिया पर बटोर रहा है सुर्खियां
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने डांस से फिल्म इंडस्ट्री में तो धमाल मचाया ही है, साथ ही फैंस के दिलों में भी खूब जगह बनाई है. उनका डांस बॉलीवुड फिल्मों में अलग ही धमाल मचाता है. फिल्मों से इतर नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है, जिसमें वह ग्रुप डांस करती नजर आ रही हैं. लेकिन इस डांस वीडियो में नोरा फतेही की अदाएं और उनका अंदाज तारीफ के लायक है. वीडियो में उनके पीछे कई लड़कियां मौजूद हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने डांस से सबका ध्यान अपनी तरफ बखूबी खींचा है.

83 First Look: दीपिका पादुकोण ने अपनाया रोमी देव का अवतार, कपिल देव की पत्नी के रूप में दिखीं एक्ट्रेस

इस वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi) पिंक टॉप और ग्रे टाइट्स पहनी दिखाई दे रही हैं. वीडियो में नोरा फतेही पैरिस में होने वाले अपने शो के लिए रिहर्सल करती दिखाई दे रही हैं. इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "रिहर्सल- सबसे प्रतिष्ठित स्थानों में से एक पर मेरे धमाकेदार शो के लिए अब केवल 2 ही दिन बचे हैं. ओलंपिया, पेरिस! यह शानदार होने वाला है." नोरा फतेही के इस वीडियो को देख फैंस ने भी तारीफों के पुल बांध दिये हैं. 

गुजरात के धार्मिक नेता ने दिया महिलाओं के मासिक धर्म पर विवादित बयान, बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- इनकी गलती नहीं है...

वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' ने अहम भूमिका निभाई. फिल्म में उनके 'गर्मी सॉन्ग' ने तो रिलीज होने से पहले ही धमाल मचाकर रख दिया. इससे पहले नोरा फतेही ने 'साकी-साकी', 'एक तो कम जिंदगानी', 'दिलबर' और 'कमरिया' से भी खूब धूम मचाई. बता दें कि फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस ने टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' में भी खूब पहचान बनाई थी. 

देखें वीडियो-

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Dance, Nora Fatehi Dance Video, Nora Fatehi Dance Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com