विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2021

Nora Fatehi ने 'गर्मी' सॉन्ग पर किया Belly Dance, वीडियो छह करोड़ के पार

नोरा फतेही बॉलीवुड का ऐसा चेहरा बन चुकी हैं, जिन्होंने अपनी डांसिंग के दम पर पहचान कायम की है. उनका यह डांस वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.

Nora Fatehi ने 'गर्मी' सॉन्ग पर किया Belly Dance, वीडियो छह करोड़ के पार
नोरा फतेही का डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

नोरा फतेही बॉलीवुड का ऐसा चेहरा बन चुकी हैं, जिन्होंने अपनी डांसिंग के दम पर पहचान कायम की है. नोरा फतेही जब भी किसी गाने में आई हैं, वह सुपरहिट रहा है और उनकी डांसिंग को फैन्स ने सराहा भी है. नोरा फतेही के डांस वीडियो यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक पर खूब पसंद किए जाते हैं. तभी तो उनका एक साल पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ वीडियो अभी तक छह करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में कई साउथ के स्टार भी नजर आ रहे हैं और उनका कमाल का अंदाज पसंद किया जा रहा है. 

नोरा फतेही इस वीडियो में अपने हिट सॉन्ग पर डांस कर रही हैं. यह वीडियो साउथ फिल्मों के पुरस्कार समारोह का है. इस वीडियो को लगभग सात करोड़ बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को फैन्स का लगातार प्यार भी मिल रहा है. इस वीडियो से नोरा फतेही की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'दिलबर' और 'गर्मी' गाने से लोकप्रियता हासिल की है. इसके बाद नाच 'मेरी रानी' और 'छोड़ देंगे' लोगों को डांस करने पर मजबूर कर दिया है. उनकी हाल ही में फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' रिलीज हुई थी. नोरा फतेही 'बाहुबली' में भी स्पेशल सॉन्ग कर चुकी हैं. इस तरह स्पेशल सॉन्ग के मामले में वह बॉलीवुड की सुपरस्टार हैं. 
 

यह भी देखें: बिग बॉस के घर में ये होगी डोनल बिष्ट की रणनीति

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Belly Dance Video, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com