विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2020

नोरा फतेही और नताशा स्टेनकोविक में Saki Saki गाने पर हुआ डांस का मुकाबला, Video में दिखा धमाकेदार अंदाज

एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) और नताशा स्टेनकोविक का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नोरा और नताशा धमाकेदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.

नोरा फतेही और नताशा स्टेनकोविक में Saki Saki गाने पर हुआ डांस का मुकाबला, Video में दिखा धमाकेदार अंदाज
नोरा फतेही (Nora Fatehi) और नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • नोरा फतेही और नताशा स्टेनकोविक का वीडियो हुआ वायरल
  • नोरा और नताशा में 'साकी-साकी' गाने पर हुआ डांस का मुकाबला
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में नोरा फतेही का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi) और नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के बीच डांस का मुकाबला चल रहा है. वीडियो में नोरा अपने सुपरहिट सॉन्ग 'साकी-साकी (Saki-Saki Song)' पर नताशा के साथ डांस का मुकाबला करती नजर आ रही हैं. वीडियो में दोनों की अदाएं और मूव्स फैन्स के होश उड़ा रहे हैं. 

A post shared by BEST DANCE VIDEO (@danceswag360) on


नोरा फतेही (Nora Fatehi Video) और नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के इस वीडियो को 'डांस स्वैग' ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में नोरा ने येलो कलर का आउटफिट पहना हुआ है, तो वहीं, नताशा पिंक कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं. वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

नोरा फतेही (Nora Fatehi) के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाली हैं. माना जा रहा है कि इस फिल्म में भी नोरा फतेही अपने डांस से धमाल मचा देंगी. इसके अलावा नोरा फतेही ने 'दिलबर', 'कमरिया', 'साकी-साकी' और 'एक तो कम जिंदगानी' जैसे गानों से धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Video, Natasa Stankovic, Nora Fatehi And Natasa Video, Nora And Natasa Dance Video Viral, Natasa Stankovic Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com