विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2022

शूट के दौरान सेट पर लोट लगाती दिखीं निया शर्मा, फैन्स बोले- आपको देख के बचपन के दिन याद आ गए

निया शर्मा टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं वे अपने फैशन और लुक्स को लेकर आए दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा देती हैं. फैन्स उनके लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं.

शूट के दौरान सेट पर लोट लगाती दिखीं निया शर्मा, फैन्स बोले- आपको देख के बचपन के दिन याद आ गए
शूट के दौरान सेट पर लोट लगाती दिखीं निया शर्मा
नई दिल्ली:

निया शर्मा टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं वे अपने फैशन और लुक्स को लेकर आए दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा देती हैं. फैन्स उनके लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इन दिनों निया झलक के सेट पर नजर आ रही हैं. वहीं हाल ही में निया ने एक वीडियो शूटिंग सेट से शेयर किया है. उनका ये वीडियो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है. इस वीडियो में निया जमीन पर लोट लगाती दिखाई दे रही हैं. फैन्स तो निया के इस अंदाज की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.

हाल ही में निया शर्मा द्वारा शेयर किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निया शूटिंग सेट पर जमीन पर लोट लगाती दिखाई दे रही हैं. कभी वे मछली बनती नजर आ रही हैं तो कभी वे खेल खेलती दिखाई दे रही हैं. उनका ये कूल अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है. 

निया के इस वीडियो को देख एक फैन ने कहा क्या बात है आप काफी क्यूट दिख रही हैं तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा दिल जीत लिया आपने, तो वहीं एक फैन ने लिखा आपको देख के बचपन के दिन याद आ गए. काम की बात करें तो निया फिलहाल तो झलक दिखलाजा में नजर आ रही हैं उनका एक के बाद एक शानदार डांस परफॉर्मेंस फैन्स का दिल जीत रहा है.

VIDEO: Airport Traffic: ब्रह्मास्‍त्र पब्लिक रिव्‍यू : रणबीर और आलिया की फिल्‍म देखकर निकले दर्शक क्‍या बोले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nia Sharma Video, Nia Sharma Viral Video, Nia Sharma Latest Video, Nia Sharma Age, Nia Sharma Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com