वर्ष 2009 में फिल्म 'अलादीन' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने कहा कि हिंदी फिल्म उद्योग में उनका स्वागत 'बेहद गर्मजोशी' के साथ हुआ था और यहां उन्हें कभी भी बाहरी व्यक्ति जैसा महसूस नहीं हुआ।

जैकलीन का संबंध श्रीलंका से है। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें बाहरी व्यक्ति जैसी महसूस होता है, जैकलीन ने कहा, "सच में, आश्चर्यजनक रूप से, मुझे कभी भी बाहरी व्यक्ति जैसा महसूस नहीं हुआ क्योंकि यहां गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत हुआ। मुझे कभी भी बाहरी व्यक्ति जैसा महसूस नहीं हुआ।"
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

जैकलीन (30) ने बताया कि शुरुआत में उन्हें भाषा संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका का ताज पहन चुकीं अभिनेत्री ने कहा, "शुरुआत में, मुझे भाषा की परेशानी हुई थी। लेकिन, साथ काम करने वाले लोग काफी मददगार थे और उन्होंने इसे बहुत अच्छी तरह समझा।"

बॉलीवुड में अपने सात साल के करियर में जैकलीन, सलमान खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर जैसे सितारों के साथ काम कर चुकीं हैं। वर्तमान में टेलीविजन चैनल कलर्स के 'झलक दिखला जा' के नौवे सत्र में जैकलिन निर्णायक मंडल की सदस्य हैं। उन्होंने बताया, "मैं कई अद्भुत लोगों से मिली, जिन्होंने इस यात्रा में मेरी मदद की। उनके बिना कुछ भी होना संभव नहीं था।"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं