विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2021

नेटफ्लिक्स पर रवीना टंडन की 'अरण्यक' की धूम, ग्लोबल टॉप 10 में शामिल हुए क्राइम थ्रिलर सीरीज

क्राइम थ्रिलर 'अरण्यक' ने लॉन्च के पहले ही सप्ताह में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित ग्लोबल टॉप 10 नॉन- इंग्लिश की लिस्ट में आठवें स्थान पर अपनी जगह बना ली है.

नेटफ्लिक्स पर रवीना टंडन की 'अरण्यक' की धूम, ग्लोबल टॉप 10 में शामिल हुए क्राइम थ्रिलर सीरीज
अरण्यक नेटफ्लिक्स के ग्लोबल टॉप 10 में शामिल
नई दिल्ली:

क्राइम थ्रिलर 'अरण्यक' ने लॉन्च के पहले ही सप्ताह में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित ग्लोबल टॉप 10 नॉन- इंग्लिश की लिस्ट में आठवें स्थान पर अपनी जगह बना ली है. नॉन-इंग्लिश ग्लोबल टॉप 10 में कुछ अन्य शो जैसे 'मनी हाइस्ट', 'स्क्विड गेम', 'द क्वीन ऑफ फ्लो' और 'द किंग्स अफेक्शन' शामिल हैं. इस तरह रवीना टंडन और आशुतोष राणा के इस शो को दुनिया भर में पसंद किया जा रहा है. 'अरण्यक' को दुनिया भर में 10.3 मिलियन से अधिक घंटे देखा गया है और  इसने सिंगापुर, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कतर, पाकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, मॉरीशस, बांग्लादेश, ओमान, कुवैत और भारत सहित 13 देशों की टॉप 10 सूचियों में अपनी जगह बनाई है.

 इस पर सिद्धार्थ रॉय कपूर का कहना है कि 'इस बात से मुझे बेहद खुशी है कि 'अरण्यक' को भारत और दुनिया भर के दर्शकों से अविश्वसनीय प्यार मिल रहा है. लॉन्च के पहले ही सप्ताह में इस तरह से दर्शकों का आश्चर्यजनक प्यार पाने वाले किरदारों को बहुत ही शानदार तरीके से चारुदत्त आचार्य ने बनाया है. इसका चित्रण रोहन सिप्पी और विनय वैकुल ने बहुत ही अच्छी तरह से किया जिसमें  रवीना टंडन, परमब्रत चटर्जी, आशुतोष राणा और अन्य कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से जान डाल  दी है.'

उन्होंने आगे यह भी कहा कि , 'इस प्रोजेक्ट के लिए हर कदम पर नेटफ्लिक्स इंडिया की पूरी टीम ने पूरा सहयोग दिया. हमारी रॉय कपूर फिल्म्स की टीम और रमेश सिप्पी एंटरटेनमेंट ने 'अरण्यक' को इस महामारी के बीच पूरी दुनिया के सामने लाने के लिए अपने  खून, पसीने लगा दिए जिसके लिए मैं उन्हें ढेरों बधाई देता हूं, साल 2021 का समापन इससे बेहतर तरीके से नहीं हो सकता.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aranyak, Raveena Tandon, Netflix, Netflix Web Series, Top Netflix Web Series, Netflix Shows, Crime Thriller Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com