विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2019

नेहा कक्कड़ ने क्यूट अंदाज में गाया 'सॉरी सॉन्ग', वायरल हुआ Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नेहा काफी क्यूट अंदाज में गाना गाती नजर आ रही हैं.

नेहा कक्कड़ ने क्यूट अंदाज में गाया 'सॉरी सॉन्ग', वायरल हुआ Video
सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का क्यूट वीडियो हुआ वायरल
  • नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ वायरल
  • मनिंदर बुत्तर के साथ गाती नजर आईं नेहा कक्कड़
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने गाने और बिंदास अंदाज से फैन्स के दिलों पर राज करती हैं. नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में सिंगिंग क्वीन नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar), मनिंदर बुत्तर (Maninder Buttar) के साथ गाना गाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ क्यूट अंदाज में गाना गाती दिखाई दे रही हैं. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. फैन्स उनके इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. 

कपिल शर्मा को कनाडा में इनकी वजह से रोकनी पड़ी कार, बोले- काश हमारे देश में भी ऐसा होता...देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नेहा (Neha Kakkar), मनिंदर बुत्तर (Maninder Buttar) के साथ अपना हाल ही में रिलीज हुआ पंजाबी गाना 'सॉरी सॉन्ग (Sorry Song)' गा रही हैं. ये गाना यू्ट्यूब पर भी छाया हुआ था. सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''सॉरी सॉन्ग' से प्यार करने वालों के लिए एक छोटा-सा गिफ्ट.' 

Super 30 Box Office Collection Day 18: ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' का तूफान तीसरे हफ्ते भी जारी, कमाए इतने करोड़

पंजाबी गानों से बॉलीवुड में एंट्री पाने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का एक और गाना 'साकी-साकी' भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. 2004 में आई फिल्म 'मुसाफिर (Musafir)' के गाने 'साकी-सीकी' को रिक्रिएट किया गया है और नेहा कक्कड़ तथा तुलसी कुमार (Tulsi Kumar) ने इसे गाया है. फिल्म 'बाटला हाउस (Batla House)' के इस स्पेशल सॉन्ग पर नोरा फतेही ने डांस से तहलका मचाया है. इस गाने को तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है. नेहा कक्कड़ के सभी गानों की तरह इस समय ये गाना भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar Video Viral, Maninder Buttar, Neha Kakkar And Maninder Buttar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com