- नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ वायरल
- सिंगर मेकअप रूम में मस्ती में डांस करती आईं नजर
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपनी सुरीली आवाज के लिए खास पहचान रखती हैं, लेकिन उनकी खूबियों में सिर्फ सिंगिंग ही नहीं बल्कि डांस और कॉमेडी भी शामिल है. नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वह अकसर अपने फैन्स के साथ अपने मजेदार वीडियो शेयर करती हैं. हाल ही में नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में सिंगिंग क्वीन नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) अपना मेकअप करवाते वक्त 'धीमे-धीमे' सॉन्ग पर मस्ती में डांस करती नजर आ रही हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इस वीडियो में कुछ लोगों से घिरी हुईं नजर आ रही हैं. साथ ही उनके मेकअप आर्टिस्ट भी डांस करते हुए सिंगर का मेकअप कर रही हैं. वीडियो में नेहा कक्कड़ कह रही हैं, "इस तरह मेकअप होता है हमारा." सिंगर ने अपना यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैं अपने इस परिवार को मिस कर रही हूं. टीम आपसे जल्द ही मिलूंगी."
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपने भाई व संगीतकार-गायक टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर हाल ही में 'भीगी-भीगी (Bheegi Bheegi)' सॉन्ग लेकर आई थीं. इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था. उनके इस रोमांटिक गाने को टोनी कक्कड़ और प्रिंस दूबे ने मिलकर लिखा है. नेहा कक्कड़ ने दिलबर, काला चश्मा, गरमी, आंखे मारे, सेकेंड हैंड जवानी, कोका कोला जैसे गाने गाकर सुर्खियां बटोरी हैं. उनके ये गाने खूब सुने जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं