विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2020

नेहा कक्कड़ स्टेज पर गाना गाते हुए देने लगीं क्यूट एक्सप्रेशन्स, Video हुआ वायरल

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके एक्सप्रेशन देखने लायक हैं.

नेहा कक्कड़ स्टेज पर गाना गाते हुए देने लगीं क्यूट एक्सप्रेशन्स, Video हुआ वायरल
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वीडियो हुआ वायरल
  • नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ वायरल
  • अपनी परफॉर्मेंस से नेहा ने स्टेज पर मचाया धमाल
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की सिंगिंग का जादू सभी के दिलो-दिमाग पर चढ़ कर बोलता है. उनके वीडियो फैन्स को इतना पसंद आते हैं कि सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) जितनी सिंगिंग में माहिर हैं, उतना ही वह डांस में भी माहिर हैं. हाल ही में नेहा कक्कड़ का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ स्टेज पर जबरदस्त परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं. वीडियो में नेहा कक्कड़ स्टेज पर 'मैं तेरा बॉयफ्रेंड, तू मेरी गर्लफ्रेंड (Main Tera Boyfriend Song)' गाना गाती नजर आ रही हैं.

हालांकि, वीडियो में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के एक्सप्रेशन देखने लायक है. वह स्टेज पर गाना गाते हुए मजेदार एक्सप्रेशन भी दे रही हैं. नेहा कक्कड़ के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हाल ही में नेहा कक्कड़ का एक और वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में सिंगर नेहा कक्कड़ सोते हुए खर्राटे ले रही हैं, जिसका वीडियो टोनी कक्कड़ बना लेते हैं. 

वहीं, नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपने भाई व संगीतकार-गायक टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर हाल ही में 'भीगी-भीगी (Bheegi Bheegi)' सॉन्ग लेकर आई थीं. इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था. उनके इस रोमांटिक गाने को टोनी कक्कड़ और प्रिंस दूबे ने मिलकर लिखा है. नेहा कक्कड़ ने दिलबर, काला चश्मा, गरमी, आंखे मारे, सेकेंड हैंड जवानी, कोका कोला जैसे गाने गाकर सुर्खियां बटोरी हैं. उनके ये गाने खूब सुने जाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Video Viral, Neha Kakkar Instagram, Neha Kakkar Stage Performance Video, Neha Kakkar Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com