विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2020

नेहा कक्कड़ पार्टी में दोस्तों के साथ झूमती हुईं आईं नजर, Video हुआ वायरल

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक्ट्रेस पार्टी में दोस्तों के साथ झूमती नजर आ रही हैं.

नेहा कक्कड़ पार्टी में दोस्तों के साथ झूमती हुईं आईं नजर, Video हुआ वायरल
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वीडियो हुआ वायरल
  • नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ वायरल
  • दोस्तों के साथ पार्टी में झूमती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की सिंगिंग क्वीन नेहा कक्कड़ की आवाज का हर कोई दीवाना है. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) उन सेलेब्स में से हैं, जो हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. नेहा कक्कड़ जितना अपने सिंगिंग के लिए जानी जाती हैं उतना ही वो डांस और कॉमेडी करने में भी माहिर हैं. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के गाने हमेशा ही धूम मचाते हैं. सिंगर के अकसर पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में नेहा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

इस वीडियो में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) पार्टी में अपनी दोस्तों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा किस तरह अपनी दोस्तों के साथ झूमती नजर आ रही हैं. वीडियो में नेहा कक्कड़ 'कलियों जैसा हुस्न (Kaliyon Jaisa Husn Jo Paya)' गाने पर जबरदस्त अंदाज दिखाती नजर आ रही हैं. नेहा के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपने भाई व संगीतकार-गायक टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर हाल ही में 'भीगी-भीगी (Bheegi Bheegi)' सॉन्ग लेकर आई थीं. इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था. उनके इस रोमांटिक गाने को टोनी कक्कड़ और प्रिंस दूबे ने मिलकर लिखा है. नेहा कक्कड़ ने दिलबर, काला चश्मा, गरमी, आंखे मारे, सेकेंड हैंड जवानी, कोका कोला जैसे गाने गाकर सुर्खियां बटोरी हैं. उनके ये गाने खूब सुने जाते हैं.

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Video Viral, Neha Kakkar Dance In Party, Neha Kakkar Enjoying In Party, Neha Kakkar Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com