विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2021

नेहा कक्कड़ रोहनप्रीत सिंह के साथ सेलिब्रेट कर रहीं अपनी पहली लोहड़ी, शेयर की Photos

सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) शादी के बाद एक-साथ अपनी पहली लोहड़ी सेलिब्रेट कर रहे हैं. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

नेहा कक्कड़ रोहनप्रीत सिंह के साथ सेलिब्रेट कर रहीं अपनी पहली लोहड़ी, शेयर की Photos
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) कर रहीं अपनी पहली लोहड़ी सेलिब्रेट
  • नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह के साथ सेलिब्रेट की पहली लोहड़ी
  • इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photos
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) शादी के बाद एक-साथ अपनी पहली लोहड़ी सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर नेहा कक्कड़ काफी एक्साइटिड हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सिंगर ग्रीन कलर के टॉप में नजर आ रही हैं, तो वहीं, रोहनप्रीत सिंह ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे हैं. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही है. 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सिंगर नेहा (Neha Kakkar) ने कैप्शन में लिखा, "आज है नेहूप्रीत की पहली लोहड़ी, हैप्पी लोहड़ी हसबैंड." बता दें, नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) का यह लुक उनके किसी दोस्त की शादी के दौरान का है. नेहा की इन तस्वीरों पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


बता दें कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने बीते 26 अक्टूबर को ही दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी. उनकी शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं. नेहा कक्कड़ ने जहां अपनी आवाज और गाने के दम पर बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है तो वहीं रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने भी अपने सिंगिंग के टैलेंट के जरिए लोगों का दिल जीता है. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हाल ही में एक गाने 'नेहू दा व्याह' में भी साथ दिखाई दिये थे. इस गाने में नेहा कक्कड़ की शादी से जुड़ी चीजें दिखाई गई थीं. 'नेहू दा व्याह' सॉन्ग में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी को भी फैंस ने खूब पसंद किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Photos, Neha Kakkar Instagram, Neha Kakkar Photos Viral, Happy Lohri, Neha Kakkar First Lohri, Rohanpreet Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com