विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2021

Neha Kakkar ने वैलेंटाइन डे पर रोहनप्रीत सिंह से पूछा- इतना प्यार, तो पति से मिला ये जवाब...

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) के खास मौके पर पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ कई रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों का अंदाज देखने लायक है.

Neha Kakkar ने वैलेंटाइन डे पर रोहनप्रीत सिंह से पूछा- इतना प्यार, तो पति से मिला ये जवाब...
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपनी सिंगिंग से फैन्स का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उन्होंने अपनी सिंगिंग से पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल की है. नेहा कक्कड़ ((Neha Kakkar) सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अकसर पति और भाई- बहन के साथ फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) के खास मौके पर भी नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ कई रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों का अंदाज देखने लायक है. इस फोटो में दोनों की बॉन्डिंग शानदार लग रही है और फैन्स तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फोटो शेयर किया है. साथ ही फोटो शेयर करते हुए उन्होंने प्यारा सा मैसेज शेयर किया है जो फैन्स का खूब ध्यान खींच रहा है. नेहा ने लिखा ''मेरे वेलेंटाइन ने मुझे हमेशा के लिए गिफ्ट दे दिया है !!!! इतनया प्यार बेबी ??? मैंने उनसे पूछा दर्द हुआ होगा ? रोहनप्रीत ने जवाब दिया: बिलकुल नहीं, मैंने आपके गानों को गाया है नेहु बाबू यस यू आर. एंड आई एम एम योर नाउ एंड फॉरएवर. 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका सॉन्ग 'गले लगाना है (Gale Lagana Hai Song)' रिलीज हुआ है. इस गाने में निया शर्मा और टीवी एक्टर शिविन एक साथ दिखाई दिए. नेहा कक्कड़ के इस सॉन्ग को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है. बता दें कि इससे पहले नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का एक गाना 'ख्याल रख्या कर' रिलीज हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस ने एक गर्लफ्रेंड से लेकर एक पत्नी और मां का किरदार बखूबी निभाया था. उनके इस गाने को भी फैंस ने खूब पसंद किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Song, Neha Kakkar Viral Photo, Neha Kakkar Valentine's Day, Valentine's Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com