- रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी नेहा कक्कड़
- गुरुद्वारे में लिये नेहा और रोहन ने फेरे
- नेहा और रोहनप्रीत की शादी की वीडियो खूब हो रहे हैं वायरल
Neha Kakkar Marriage: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. उनकी शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने दिल्ली स्थित गुरुद्वारे में फेरे लिए. शादी की वायरल तस्वीरों और फोटो में नेहा कक्कड़ जहां पीच कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं रोहनप्रीत सिंह भी पिंक शेरवानी में जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं. दोनों की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के शादी के वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसमें दोनों गुरुद्वारे में फेरे लेते नजर आ रहे हैं. वहीं अपने एक वीडियो में रोहनप्रीत सिंह और नेहा एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिखाई दे रहे हैं. फेरे और वरमाला के अलावा शादी से जुड़ी एक और सेरेमनी भी हुई, जिसमें नेहा कक्कड़ रेड लहंगे में नजर आईं. रेड लहंगे में नेहा कक्कड़ का लुक वाकई कमाल का लग रहा था. वहीं रोहनप्रीत सिंह भी नेहा रेड एंड व्हाइट शेरवानी में दिखाई दिए. नेहा और रोहनप्रीत से जुड़ी इन तस्वीरों और वीडियो को उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां नेहा (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) की शादी में केवल परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे तो वहीं शादी के बाद दोनों पंजाब में धूमधाम से अपना रिसेप्शन करेंगे. शादी से पहले नेहा कक्कड़ की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी से जुड़े वीडियो भी खूब वायरल हुए थे. बता दें कि हाल ही में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का गाना नेहू दा व्याह भी रिलीज हुआ था, जिसके जरिए दोनों पहली बार साथ काम करे नजर आए थे. इस गाने ने फैंस का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं