विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2020

Neha Kakkar और Rohanpreet ने हनीमून पर किया कैंडल लाइट डिनर, इस अंदाज में नजर आए कपल- Viral हुआ Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए वीडियो शेयर किये हैं, जिसमें वह कैंडल लाइट डिनर करते हुए नजर आ रहे हैं.

Neha Kakkar और Rohanpreet ने हनीमून पर किया कैंडल लाइट डिनर, इस अंदाज में नजर आए कपल- Viral हुआ Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत (Rohanpreet Singh) ने किया रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर
  • नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने किया रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर
  • बॉलीवुड सिंगर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
  • नेहा कक्कड़ की फोटो और वीडियो हुए वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और उनके पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) इन दिनों दुबई में हनीमून मना रहे हैं. दुबई में रहते हुए भी वह अपने फैंस से जुड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. हाल ही में नेहा कक्कड़ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए वीडियो शेयर किये हैं, जिसमें वह कैंडल लाइट डिनर करते हुए नजर आ रहे हैं. नेहा कक्कड़ द्वारा साझा किए गए कैंडल लाइट डिन के वीडियो और फोटो खूब वायरल हो रहे हैं, इसके साथ ही फैंस भी उन वीडियो और फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) द्वारा साझा किये गए वीडियो में नजर आ रहा है कि टेबल पूरी तरह से कैंडल और खाने से सजा हुआ है. इसके अलावा बॉलीवुड सिंगर के और भी कई वीडियो सुर्खियों में हैं. अपने एक वीडियो में वह रोहनप्रीत (Rohanpreet Singh) के साथ बीच पर एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं अगले वीडियो में नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत के साथ कार में दिखाई दे रही हैं. वीडियो शेयर कर नेहा कक्कर ने राइजिंग स्टार रोहनप्रीत को उनके गाने एक्स कॉलिंग के ट्रेंडिंग होने पर बधाइयां भी दीं. दुबई में रहते हुए भी नेहा और रोहनप्रीत चर्चा में बने हुए हैं.

बता दें कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने बीते महीने ही शादी की है. दोनों ने दिल्ली के गुरुद्वारे में फेरे लिये, जिसके फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए. नेहा कक्कड़ ने अपने और रोहनप्रीत सिंह के रिलेशनशिप की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी. उन्होंने फोटो शेयर कर रोहनप्रीत के लिए लिखा था, "आप मेरे हो..." नेहा के रोके से लेकर उनकी हल्दी, मेहंदी, संगीत, शादी और रिसेप्शन तक के सभी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Rohanpreet Singh, Neha Kakkar And Rohanpreet Singh, Neha Kakkar Candle Light Dinner With Rohanpreet Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com