राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के बीच रणवीर अलाहबादिया, समय रैना और अन्य को तलब किया है. साथ ही यूट्यूबर्स द्वारा कथित तौर पर की गई अपमानजनक और नस्लवादी टिप्पणियों पर गहरी चिंता व्यक्त की है. मामले की सुनवाई 17 फरवरी को निर्धारित की गई है. एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर के निर्देश के बाद आयोग ने यह कदम उठाया है. आयोग ने रणवीर अलाहबादिया, समय रैना, अपूर्वा मखीजा, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी जैसे कंटेंट क्रिएटर्स के साथ-साथ शो के निर्माता तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा द्वारा की गई अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों को गंभीरता से लिया है.
एनसीडब्ल्यू के पत्र में लिखा है, "खासकर ऐसे समाज में जो समानता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान को महत्व देता है, इन टिप्पणियों ने सार्वजनिक आक्रोश को भड़काया है. यह उस गरिमा और सम्मान का उल्लंघन हैं, जिसका हर व्यक्ति हकदार है." इलाहाबादिया ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांगी है. वहीं कई लोगों ने उनके पॉडकास्ट पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने सोमवार को यूट्यूब की पब्लिक पॉलिसी प्रमुख मीरा चट को एक पत्र लिखकर "इंडियाज गॉट लैटेंट" शो से संबंधित वीडियो को हटाने का आग्रह किया, जिसमें रणवीर अलाहबादिया ने विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिससे इंटरनेट पर आक्रोश फैल गया. मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया, कॉमेडियन समय रैना और शो ' इंडियाज गॉट लैटेंट' के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है. वहीं असम पुलिस ने सोमवार को 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में की गई 'अश्लील' टिप्पणी को लेकर रणवीर अलाहबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं