विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2020

'नई पड़ोसन' एक्टर असलम खान ने किया 'प्राइवेट जट्ट' का निर्देशन, गाने की एडिटिंग में लगे 30 दिन

"रफू चक्कर" और "नई पड़ोसन" जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले अभिनेता असलम खान (Aslam Khan) ने "प्राइवेट जट्ट (Private Jatt)" नामक एक नए गीत का निर्देशन किया है.

'नई पड़ोसन' एक्टर असलम खान ने किया 'प्राइवेट जट्ट' का निर्देशन, गाने की एडिटिंग में लगे 30 दिन
'नई पड़ोसन' एक्टर असलम खान (Aslamn Khan) ने किया 'प्राइवेट जट्ट' का निर्देशन
  • असलम खान ने किया सॉन्ग 'प्राइवेट जेट' का निर्देशन
  • 30 दिन में पूरी हुई सॉन्ग की एडिटिंग
  • प्राइवेट जेट सॉन्ग असलम खान के लिए है काफी खास
नई दिल्ली:

"रफू चक्कर" और "नई पड़ोसन" जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले अभिनेता असलम खान (Aslam Khan) ने "प्राइवेट जट्ट (Private Jatt)" नामक एक नए गीत का निर्देशन किया है.

असलम खान (Aslam Khan) ने गाने के बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह गाना मेरे लिए बहुत खास और यादगार है क्योंकि पिछले दो तीन महीनों में मैंने कुछ भी शूट नहीं किया है, और यह लॉकडाउन से पहले आखिरी गाना है जिसे मैंने शूट किया था." असलम कहते है, "पहली बार, मुझे गीत को संपादित करने में लगभग 30 दिन लगे. यह अब तक की सबसे कठिन शूटिंग में से एक रही है." 

"प्राइवेट जट" के वीडियो में टिकटॉक के लोकप्रिय कलाकार शामिल हैं. इसे श्रुति पाठक (Shruti Pathak) और श्री ड (Shree D)ने गाया है. असलम ने कहा, "यह एक पूर्ण मसाला गीत है. ट्रैक डेविड धवन की फिल्मों से मिलता जुलता है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aslam Khan, Nayee Padosan Actor Aslamn Khan, Private Jet, Private Jet Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com